Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सलमान खान की फिल्म 'भारत' में तब्बू भी शामिल

सलमान खान की फिल्म 'भारत' में तब्बू भी शामिल
भारत सलमान खान के करियर की बड़ी फिल्मों में से एक है। इसे भव्य पैमाने पर बनाया जा रहा है। फिलहाल कलाकारों का चयन हो रहा है। प्रियंका चोपड़ा और दिशा पाटनी को चुन लिया गया है। कैटरीना कैफ को भी फिल्म से जोड़े जाने की खबर है। 
 
फिल्म एक्ट्रेस तब्बू को भी 'भारत' में शामिल कर लिया गया है। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त अभिनेत्री तब्बू का रोल क्या होगा, इसे फिलहाल उजागर नहीं किया गया है। 
 
फिल्म के निर्देशक अली अब्बास ज़फर ने इस बात की पुष्टि की है कि तब्बू फिल्म से जुड़ गई हैं। उनका कहना है कि वे तब्बू के बड़े फैन हैं और हमेशा से उनके साथ काम करने की इच्छा रखते थे। 
 
अली और तब्बू की कई मीटिंग्स हुई जिसमें तब्बू के रोल और फिल्म की कहानी पर चर्चा हुई। आखिरकार तब्बू फिल्म करने के लिए राजी हुईं। जल्दी ही वे शूटिंग शुरू करेंगी। 
 
भारत कोरियन मूवी 'एन ओडे टू माय फादर' का ऑफिशियल हिंदी रिमेक है। इसमें भारत का 70 साल का इतिहास दिखाया जाएगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

बॉलीवुड की सबसे महंगी 7 आइटम गर्ल्स, जानने के लिए क्लिक करें