Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

एक ही पार्टी में नजर आए सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन

बचते रहे एक-दूसरे का सामना करने से

Webdunia
सलमान खान और ऐश्वर्या राय के ब्रेक-अप को लंबा समय बीत गया है, लेकिन चर्चाएं हैं जो थमती नहीं। ऐश्वर्या राय अब ऐश्वर्या राय बच्चन बन चुकी हैं। उनकी एक प्यारी बेटी आराध्या हैं। दूसरी ओर सलमान खान का नाम रोमैनियन ब्यूटी यूलिया वंतूर के साथ लगातार जुड़ता रहा है। 
 
बावजूद इसके जब दोनों एक पार्टी में एक ही छत के नीचे आए तो लोगों की निगाहें दोनों पर लग गई। अवसर था सुभाष घई की बर्थडे पार्टी का जिसमें बॉलीवुड के तमाम दिग्गज सुभाष घई को बधाई देने के लिए पहुंचे थे। सलमान 'युवराज' नामक फिल्म सुभाष घई के साथ कर चुके हैं तो दूसरी ओर ऐश्वर्या इस निर्देशक के साथ 'ताल' कर चुकी हैं। इसलिए वे पार्टी में हिस्सा लेने आए थे। 
 
सलमान और ऐश्वर्या जानते थे कि वे पार्टी का हिस्सा बनेंगे इसलिए दोनों ने पार्टी में दूरी बना कर रखी। वे आए भी अलग-अलग दरवाजों से बाहर निकले भी अलग-अलग दरवाजों से। इस बात का पूरा ध्यान रखा कि आमना-सामना न हो। उन्होंने दूरी बनाए रखी। 
 
उन लोगों के अरमानों पर पानी फिर गया जो चाहते थे कि दोनों का आमना-सामना हो। सलमान और ऐश्वर्या नहीं चाहते कि अब उन दोनों को लेकर किसी तरह की बात हो क्योंकि दोनों अपनी-अपनी दुनिया में खुश हैं। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments