Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

रणवीर-अक्षय के बाद अब रोहित शेट्टी की फिल्म में सलमान खान बनेंगे पुलिस ऑफिसर!

रोहित शेट्टी सलमान खान संग एक एक्शन फिल्म बनाने की तैयारी में हैं

रणवीर-अक्षय के बाद अब रोहित शेट्टी की फिल्म में सलमान खान बनेंगे पुलिस ऑफिसर!
बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी की साल 2018 के अंत में रिलीज हुई फिल्म सिम्बा ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। इस फिल्म की सफलता के बाद रोहित अब अपने बाकी प्रोजेक्ट्स पर फोकस करने लगे हैं। वहीं, बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान भी अपनी अपकमिंग फिल्म भारत को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए है। 
 
रोहित शेट्टी और सलमान खान दोनों की बॉलीवुड इंडस्ट्री के शिखर पर हैं। ऐसे में दोनों के साथ में काम करने से सफलता के नए किर्तिमान स्थापित हो सकते हैं। खबरों के अनुसार सलमान खान रोहित शेट्टी के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम करने जा रहे हैं। 
 
webdunia
रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शेट्टी और साजिद नाडियाडवाला कई बार सलमान खान को लेकर फिल्म बनाने और कंटेंट पर विचार करने के लिए मिल चुके हैं। दोनों डायरेक्‍टर्स ने इस बारे में बात की है और किक फिल्म में सलमान खान का देवी लाल सिंह (डेविल) का रोल उन्‍हें पसंद आया है। ये दोनों मिलकर सलमान को एक बार फिर पुलिसवाले की वर्दी में दिखाना चाहते हैं। 
 
खबरों के अनुसार भारत और दबंग 3 की शूटिंग खत्म करने के बाद सलमान रोहित शेट्टी की नई फिल्म में जुट जाएंगे। सलमान इस साल के आखिरी में ही इस फिल्म की शूटिंग शुरु कर देंगे। यह फिल्म एक्‍शन से भरपूर होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने पूर्व सैनिकों के साथ देखी 'उरी', हाथ उठाकर 'जोश' जगाया