Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

फ़िल्म 'आरआरआर' से जूनियर एनटीआर का नया पोस्टर हुआ रिलीज़

Webdunia
सोमवार, 6 दिसंबर 2021 (15:20 IST)
जब से एस एस राजामौली ने अपनी अगली अखिल भारतीय फिल्म 'आरआरआर' की घोषणा की है, तब से इसकी रिलीज़ के प्रति उत्साह अपने चरम पर है। यही वजह है कि यह राष्ट्रीय स्तर पर सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। रिलीज़ तारीख की घोषणा करने के बाद, निर्माताओं ने फिल्म का एक नया पोस्टर जारी कर दिया है जिसमें जूनियर एनटीआर को कोमाराम भीम के रूप में दिखाया गया है, जिससे हमें इस बात की एक छोटी सी झलक मिलती है कि फिल्म में अभिनेता से क्या उम्मीद की जा सकती है।
 
नए 'आरआरआर' पोस्टर में निडर, खून से लथपथ भीम सिक्स पैक एब्स में रस्सियों से बंधे हुए नज़र आ रहे हैं, जबकि बैकड्राप में आरआरआर के सिम्बल में रामचरण का चेहरा अंकित है। निर्माताओं ने एक प्रभावशाली पोस्टर रिलीज के साथ ट्रेलर की उलटी गिनती शुरू कर दी है।
 
इससे पहले मेकर्स फिल्म के दो गाने रिलीज कर चुके हैं। 'जनानी' एक भावपूर्ण गीत जो आप में देशभक्ति को जगा देगा और दूसरे गीत 'नाचो नाचो' में क्रांतिकारी, अल्लूरी सीताराम राजू और हैदराबाद के कोमाराम नोज़म के बीच नज़र आने वाले रिश्ते की एक छोटी सी झलक साझा की गई है।
 
'आरआरआर' दो भारतीय क्रांतिकारियों, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के बारे में एक काल्पनिक कहानी है, जिन्होंने क्रमशः ब्रिटिश राज और हैदराबाद के निजाम के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। इसके अलावा, अधिक जानकारी का खुलासा नहीं किया गया है, जैसे कि अजय और आलिया का करैक्टर, यहां तक ​​कि जनानी गीत भी फिल्म या उनके पात्रों के बारे में स्पष्ट तस्वीर पेश नहीं करता है।
 
चूंकि यह एक इमोशनल कहानी होने के साथ-साथ एक्शन और ड्रामा से भरपूर होगी और साथ ही इसे जिस पैमाने पर बनाया गया है वह इतना विशाल है कि निर्माता चाहते हैं कि दर्शक थिएटर में इन विसुअल्स का आनंद लें। 
 
आरआरआर में प्रमुख अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर के अलावा एक स्टार-स्टडेड लाइनअप शामिल है। अजय देवगन, आलिया भट्ट, ओलिविया मॉरिस को महत्वपूर्ण भूमिकाओं में देखा जाएगा, जबकि समुथिरकानी, रे स्टीवेन्सन और एलिसन डोडी सहायक भूमिकाओं में नज़र आएंगे।
 जयंतीलाल गड़ा (पेन स्टूडियोज़) ने पूरे उत्तर भारत में नाट्य वितरण अधिकार प्राप्त किए हैं और सभी भाषाओं के लिए विश्वव्यापी इलेक्ट्रॉनिक अधिकार भी खरीदे हैं। पेन मरुधर फिल्म को नॉर्थ टेरिटरी में डिस्ट्रीब्यूट करेंगे।
 
 तेलुगु भाषा की यह पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म डीवीवी एंटरटेनमेंट्स के डी वी वी दानय्या द्वारा निर्मित है। 'आरआरआर' 7 जनवरी, 2022 को दुनिया भर में स्क्रीन पर रिलीज होगी।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments