Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

राम कपूर ने अलीबाग में खरीदा आलीशान हॉलिडे होम

राम कपूर ने अलीबाग में खरीदा आलीशान हॉलिडे होम
, रविवार, 5 दिसंबर 2021 (17:58 IST)
राम कपूर ने 'बड़े अच्छे लगते हैं' और 'कसम से' जैसे टीवी सीरियल से काफी लोकप्रियता हासिल की है। राम कपूर की गिनती महंगे एक्टर्स की लिस्ट में होती हैं। इन दिनों एक्टर एक खास वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल, राम कपूर और उनकी पत्नी गौतमी गाडगिल ने एक आलीशान हॉलिडे होम खरीदा है।

 
राम कपूर ने अलीबाग जैसी खूबसूरत लोकेशन पर हॉलिडे होम खरीदा है। ये उनका चौथा और मुंबई में दूसरा घर है। एक इंटरव्यू के दौरान राम कपूर ने इसका खुलासा किया है। 
 
राम कपूर ने कहा, मेरे पास गोवा और खंडाला में हॉलिडे हाउस है, इसलिए एक और खोजने का कोई कारण नहीं था। लेकिन 2017 से, मैं एक प्रॉपर्टी की तलाश में था, जो साउथ मुंबई में मेरे घर का एक्सटेंशन होगा। फिर अलीबाग पहुंचना आसान है इसलिए मैंने सोचा कि यह घर खरीदना एक अच्छा विचार होगा।
 
उन्होंने कहा, योजना ऐसी जगह खोजने की थी जो बहुत दूर न हो जहां मैं अपने परिवार के साथ वीकेंड पर आराम कर सकूं। गोवा और खंडाला अच्छी लोकेशन है, लेकिन वे घर के करीब नहीं हैं। यह एक ऐसा घर खरीदने का सपना था जहां मैं अपने पोते-पोतियों को समय का आनंद लेते देख सकूं।
 
राम कपूर ने इस संपत्ति को खरीदने से पहले मालदीव के लिए एक वेकेशन बुक की थी, इसलिए वो पूरी फैमिली के साथ अपना नया साल वहां बिताएंगे। हालांकि राम कपूर की पत्नी और बच्चे अलीबाग में वीकेंड बिताने के लिए एक्साइटेड हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रहे अर्जुन कपूर, खुद को बताया सेल्फी किंग