Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

रश्‍मिका मंदाना को मैनेजर ने दिया धोखा, लाखों रुपए की धोखाधड़ी की

WD Entertainment Desk
सोमवार, 19 जून 2023 (11:58 IST)
rashmika mandanna: 'नेशनल क्रश' रश्मिका मंदाना साउथ से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी हैं। रश्‍मिका को फिल्म 'पुष्पा' से जबरदस्त लोकप्रियता मिली है। इन दिनों वह 'पुष्पा 2' को लेकर बिजी है। इसी बीच रश्‍मिका मंदाना के साथ लाखों की धोखाधड़ी हो गई है।
 
खबरों के अनुसार रश्‍मिका मंदाना के संग उनकी मैनेजर ने ही ठगी कर ली है। इस बारे में रश्मिका को जैसे ही पता चला वैसे ही उन्होंने उस मैनेजर को नौकरी से निकाल दिया। हालांकि इस बारे में रश्मिका ने किसी भी तरह की ऑफिशियल बयान नहीं दिया है। 
 
बताया जा रहा है कि रश्‍मिका के साथ लंबे समय से मैनेजर के तौर पर काम कर रही महिला ने उनके साथ कथित तौर पर 80 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। यह मैनेजर रश्मिका के साथ उनके करियर की शुरुआत से ही जुड़ी हुई थी। वो बेहद लंबे समय से एक्ट्रेस की जानकारी के बिना ही उनके पैसे धीरे-धीरे चुरा रही थीं।
 
रश्‍मिका मंदाना के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'एनिमल' में नजर आने वाली हैं।  इसके अलावा वो अल्लू अर्जुन के साथ 'पुष्पा 2 : द रूल' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह श्रीवल्ली की भूमिका निभा रही हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

जब अपने 5 महीने के बेटे को होटल में ही भूल गई थीं आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप

जब प्रेग्नेंसी के दौरान सोनी राजदान ने पी ली थी ढेर सारी सिगरेट

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments