Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

रणवीर सिंह एक बार फिर मनीष शर्मा के साथ करेंगे काम, यह होगी फिल्म

Webdunia
रणवीर सिंह 'पद्मावत' के बाद लगातार फिल्मों में बने हुए हैं। फिलहाल वे रोहित शेट्टी की 'सिम्बा' में काम कर रहे हैं। इसके अलावा वे 'गली बॉय' में भी नज़र आएंगे। इसके बाद वे कपिल देव पर बन रही फिल्म '83' के लिए भी तैयारी शुरू कर देंगे। 
 
रणवीर इसके बाद भी व्यस्त हैं। वे जल्द ही एक और फिल्म में नज़र आएंगे जो इन सभी से काफी अलग होगी। वर्सेटाइल एक्टर्स की लिस्ट में रणवीर भी आते हैं इसलिए मेकर्स उन्हें अलग-अलग किरदारों के लिए अप्रोच करते हैं। रणवीर 'सिम्बा' में पुलिस अफसर बने हैं, 'गली बॉय' में रैपर और '83' में क्रिकेटर की भुमिका निभा रहे हैं। 
 
अब उन्हें एक और फिल्म ऑफर हुई है जो कि एक म्युज़िकल ड्रामा होगा। यह हालांकि एक लवस्टोरी होगी जिसमें म्युज़िक अहम पहलु होगा। फिल्म का निर्देशन करेंगे मनीष शर्मा जिन्होंने रनवीर के साथ ही फिल्म बैंड बाजा बारात और लेडिज़ वर्सेस रिकी बहल बनाई है। खबर है कि यह फिल्म ऑस्कर विनिंग हॉलीवुड फिल्म ला ला लैंड जैसी होगी जिसमें म्युज़िक बहुत अहम होता है। 
 
ला ला लैंड एक बेहतरीन फिल्म थी जिसमें एक लवस्टोरी दर्शाई गई थी। अगर ऐसी ही फिल्म बॉलीवुड में भी बनेगी तो वाकई इसका अलग ही महत्व होगा। फिल्म की शूटिंग जून 2019 से शुरू हो सकती है। देखते है रणवीर इसमें कैसे लगते हैं। फिलहाल तो वे फिल्म 'सिम्बा' में सारा अली खान के साथ रोमांस करने में व्यस्त हैं। फिल्म सिम्बा 28 दिसंबर 2018 को रिलीज़ होन ए की संभावना है। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments