Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

संजू पार्ट 2 की प्लानिंग, संजय दत्त और बताना चाहते हैं अपनी कहानियां

संजू पार्ट 2 की प्लानिंग, संजय दत्त और बताना चाहते हैं अपनी कहानियां
संजय दत्त की चाहत है कि फिल्म संजू का पार्ट 2 भी बनाया जाए। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी संजय दत्त की बायोपिक संजू प्रदर्शित हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर ने संजय दत्त का किरदार निभाया है। 
 
रणबीर कपूर ने कहा है कि संजय दत्त की इच्छा है कि संजू का पार्ट 2 भी बनाया जाए। एक कार्यक्रम में रणबीर कपूर ने राजकुमार हिरानी की ओर इशारा करके पूछा कि क्यों राजू, संजय दत्त ने कहा था ना कि संजू 2 भी बननी चाहिए।
 
राजकुमार हिरानी ने कहा कि कहां बनेगी पार्ट-2, बायोपिक तो अक्सर एक ही फिल्म की बनती है। रणबीर कपूर का मानना है कि संजय दत्त दुनिया को अभी अपनी और कहानियां सुनाना चाहते हैं और इसी कारण दूसरे पार्ट की बात कर रहे हैं। 
 
संजू में रणबीर कपूर के अलावा परेश रावल, मनीषा कोइराला. अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा और विकी कौशल की अहम भूमिकाएं है। फिल्म का निर्माण विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी ने मिलकर किया है।(वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

आमिर के बाद सलमान के साथ धूम मचाएगी कैटरीना