Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

रणबीर कपूर ने अपनी पत्नी आलिया भट्ट को परिवार से इस तरह कराया इंट्रोड्यूस, वीडियो वायरल

रणबीर कपूर ने अपनी पत्नी आलिया भट्ट को परिवार से इस तरह कराया इंट्रोड्यूस, वीडियो वायरल
, बुधवार, 27 अप्रैल 2022 (17:49 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बाद से ही सुर्खियों में हैं। दोनों ने 14 अप्रैल को सात फेरे लिए थे। उनकी वेडिंग तस्वीरें और वीडियो अब तक सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अब कपल की वरमाला का एक वीडियो वायरल हो रहा है। 

 
इस वीडियो में रणबीर कपूर वरमाला सेरेमनी के बाद अपनी वाइफ आलिया को किस करते और घरवालों से उनका इंट्रोडक्शन कराते दिख रहे हैं। वीडियो में रणबीर पहले आलिया के भले में वरमाला पहनाते हैं, फिर उन्हें अपनी पत्नी कहकर कपूर खानदान से इंट्रोड्यूस करते हैं। 
 
रणबीर कपूर कहते हैं कि 'मेरी पत्नी को हाय बोलो'। इसपर सभी हाय बोलते हैं और बदले में आलिया भी अपने मेहंदी रचे हाथों से सभी को हाय बोलती हैं। कपल का यह क्यूट वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।
 
बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल को 'वास्तु अपार्टमेंट' में परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। शादी के बाद इस न्यूलीवेड कपल ने वास्तु में ही एक रिसेप्शन पार्टी होस्ट की थी, जिसमें कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की थी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

हॉलीवुड फिल्म 'द ग्रे मैन' में नजर आएंगे धनुष, फर्स्ट लुक रिलीज