Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

हॉलीवुड फिल्म 'द ग्रे मैन' में नजर आएंगे धनुष, फर्स्ट लुक रिलीज

हॉलीवुड फिल्म 'द ग्रे मैन' में नजर आएंगे धनुष, फर्स्ट लुक रिलीज
, बुधवार, 27 अप्रैल 2022 (17:02 IST)
साउथ सुपरस्टार धनुष जल्द ही हॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाले हैं। वह फिल्म 'द ग्रे मैन' में नजर आएंगे। वहीं अब धनुष ने सोशल मीडिया पर फिल्म 'द ग्रे मैन' से अपना फर्स्ट लुक फैंस के साथ शेयर किया है। फिल्म में रेयान गोसलिंग, क्रिस इवांस, एना डी अरमास, रेगे-जीन पेज, जेसिका हेनविक, बिली बॉब थॉर्नटन और वैगनर मौरा भी हैं।

 
शेयर किए गए फर्स्ट लुक में धनुष एक कार के ऊपर दिखाई दे रहे हैं। साथ ही उनके चेहरे से खून बहता दिख रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए धनुष ने लिखा, 'द ग्रे मैन' 22 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
 
नेटफ्लिक्स ने भी फिल्म से धनुष के फर्स्ट लुक को शेयर किया है और कैप्शन में लिखा, 'द ग्रे मैन' से धनुष का फर्स्ट लुक। और यह है वेरा मारी वेरा मारी। धनुष के इस फोटो पर कई फैंस कमेंट कर कह रहे हैं कि यह भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का क्षण है।
 
रूसो ब्रदर्स (एंथोनी और जो रूसो) के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर 'द ग्रे मैन' में धनुष 'कैप्टन अमेरिका' के नाम से मशहूर क्रिस इवांस के साथ एक्शन में नजर आएंगे। 'द ग्रे मैन' धनुष की दूसरी हॉलीवुड फिल्म होगी। इससे पहले धनुष 2018 में रिलीज फिल्म 'द एक्स्ट्रा ऑडिनरी जर्नी ऑफ फकीर' में दिखाई दिए थे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

लॉक अप : अंजलि अरोड़ा को मां ने दी मुनव्वर फारूकी से दूरी बनाने की सलाह