Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

रूस के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए यूक्रेन की सेना में शामिल हुआ राम चरण का बॉडीगार्ड, एक्टर ने भेजी मदद

Webdunia
गुरुवार, 24 मार्च 2022 (15:24 IST)
साउथ सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'आरआरआर' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 मार्च को रिलीज होने जा रही है। फिल्म रिलीज से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसे देखने के बाद फैंस राम चरण की काफी तारीफ कर रहे हैं।

 
दरअसल, राम चरण ने यूक्रेन में रहने वाले अपने एक ‍सिक्योरिटी स्टाफ की मदद की है। राम चरण के इस पर्सनल बॉडीगार्ड का नाम रस्टी है। फिल्म आरआरआर के यूक्रेन शेड्यूल में रस्टी राम चरण के पर्सनल बॉडीगार्ड थे। वीडियो में रस्टी ने राम चरण को धन्यवाद दिया है, जिन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच उनकी मदद की है।
 
वीडियो में रस्टी कह रहे हैं, 'सभी को हेलो, मेरा नाम रस्टी है। मैं राम चरण का बॉडीगार्ड था, जब वह कीव यूक्रेन में शूटिंग कर रहे थे। कुछ दिनों पहले, राम चरण ने मुझसे बात की और मेरे और मेरे परिवार के बारे में पूछा। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या वह कोई मदद कर सकते हैं। 
 
रस्टी ने कहा, मैंने उन्हें बताया कि मैंने मिलिट्री ज्वाइन कर ली है। उन्होंने मेरी वाइफ को पैसे भेजे और कहा कि अपनी फैमिली का ख्याल रखना। वह बेहद दयालु है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो प्रोड्यूसर और पब्लिसिस्ट बी.ए.राजू ने पोस्ट किया है। 
 
बता दें कि आरआरआर की टीम ने साल 2021 में यूक्रेन में एक गाने और अहम सीन्स की शूटिंग की थी। रस्टी तब उस टीम का हिस्सा थे। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments