Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'दसवीं' का ट्रेलर देख खुश हुए अमिताभ बच्चन, बेटे अभिषेक को बताया अपना सच्चा 'उत्तराधिकारी'

Webdunia
गुरुवार, 24 मार्च 2022 (15:02 IST)
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'दसवीं' को लेकर सुर्खियों में है। फिल्म में अभिषेक बच्चन एक जाट नेता का किरदार निभा रहे है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। 

 
अभिषेक बच्चन की फिल्म 'दसवीं' का ट्रेलर देखने के बाद अमिताभ बच्चन भी अपने बेटे की तारीफ करने से खुद को रोन नहीं पाए। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में अभिषेक को अपना सबसे सच्चा उत्तराधिकारी बताया है।
 
अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, 'एक पिता के लिए सबसे बड़ी खुशी अपने बच्चों की उपलब्धियों को देखना है.. उनके नाम की प्रसिद्धि का स्वाद लेना.. अभिषेक के पिता के रूप में पहचाना जाना... और अभिषेक ने इसे मेरे लिए सारांशित किया। मैं बहुत गर्व के साथ कहता हूं कि अभिषेक मेरे 'उत्तराधिकारी' हैं।
 
अमिताभ ने लिखा, उनके निरंतर प्रयास, अलग-अलग भूमिकाओं को करने और कठिन भूमिकाएं निभाने की हिम्मत, केवल एक चुनौती नहीं है, बल्कि एक आईना है। सिनेमा की दुनिया, एक अभिनेता के रूप में उनकी क्षमता और उनके लिए उनकी विश्वसनीयता और दृढ़ता को आत्मसात करने के लिए।
 
बता दें कि फिल्म दसवीं में अभिषेक बच्चन के साथ निम्रत कौर और यामी गौतम मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स और जियो सिनेमा पर 7 अप्रैल को रिलीज हो रही है। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments