Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

दिनेश विजन की कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे कृ‍ति सेनन और राजकुमार राव

Webdunia
शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2020 (18:12 IST)
सामाजिक मुद्दों पर आधारित कॉमेडी फिल्म बनाने वाले फिल्मकार दिनेश विजन एक बार फिर से एक कॉमेडी फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं। इस फिल्म में राजकुमार राव और कृति सेनन मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है लेकिन दिनेश ने ये फाइनल कर दिया है कि उनकी अगली फिल्म भी कॉमेडी ही होगी।

ALSO READ: शुभ मंगल ज्यादा सावधान : फिल्म समीक्षा
 
दिनेश विजन ने बताया कि यह फिल्म एक ऐसे दंपति की कहानी है जो अनाथ आश्रम में पले बढ़े हैं। दोनों में प्यार होता है और शादी कर लेते हैं। उन्हें कहीं न कहीं एक माता पिता की जरूरत महसूस होती है, इसलिए वह एक माता-पिता को गोद ले लेते हैं। जब उनकी जिंदगी उन गोद लिए मां बाप के साथ शुरू होती है, तो उन्हें पता चलता है कि ये लोग वैसे नहीं हैं जैसे उन्हें चाहिए थे।
 
इस फिल्म में राजकुमार राव डिंपल कपाड़िया और परेश रावल को गोद लेते दिखेंगे। दिनेश विजान का कहना है कि उन्होंने रियल लाइफ में उठने वाली समस्याओं से लोगों का मनोरंजन करने के लिए यह कहानी तैयार की है। यह किसी खास घटना से प्रेरित नहीं है।

हम इसके साथ क्रेजी कॉमेडी का अलग तरह का तड़का लगाएंगे। फिल्म रोलर कोस्टर जैसी साबित होगी, जिसका मजा बच्चे और पैरेंट्स दोनों खूब उठा सकेंगे।
 
राजकुमार और कृति सेनन को फिल्म में लेने के बारें में बताते हुए दिनेश ने कहा, 'जब मैं इस प्रोजेक्ट पर काम नहीं कर रहा था, तो एक दिन मैंने राजकुमार और कृति को कॉफी पर इस प्लान के बारे में बताया, उन्हें बहुत पसंद आई। उन्हें यह विचार इतना पसंद आया कि उन्होंने पटकथा लिखे जाने से पहले ही यह फिल्म साइन कर ली।'
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments