Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बाहुबली 2 वाले सप्ताह में ही आएगी 2.0

Webdunia
बाहुबली की ऐतिहासिक सफलता ने दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत के सिंहासन को हिला दिया है। दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में रजनीकांत के नाम पर ही सबसे बड़ी हिट हुआ करती थी, लेकिन बाहुबली इससे कहीं आगे निकल गई। अब बाहुबली को पछाड़ने की तैयारियों में रजनीकांत लगे हुए हैं। 
 
रजनीकांत के प्रिय निर्देशक शंकर ने '2.0' बनाई है जो उनकी ही हिट फिल्म रोबोट का सीक्वल है। इस फिल्म के सहारे रजनीकांत अपना खोया हुआ स्थान हासिल करने में लगे हुए हैं। फिल्म का बजट लगभग 450 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है और कोशिश की जा रही है कि यह फिल्म भारत की सबसे कामयाब फिल्म बने। 
 
फिल्म की रिलीज डेट लगातार बदली जा रही है। दिवाली के बाद गणतंत्र दिवस पर फिल्म प्रदर्शित होने वाली थी, लेकिन अब यह अप्रैल में रिलीज होगी। यह फिल्म 27 अप्रैल 2017 को रिलीज होगी। गौरतलब है कि इसी सप्ताह में 2017 में बाहुबली 2 प्रदर्शित हुई थी। उसी सप्ताह में 2.0 को रिलीज करने के घोषणा को अंधविश्वास भी माना जा रहा है। 
 
खबर है कि 2.0 के निर्माता बाहुबली के कदमों पर चल रहे हैं। वे अपनी फिल्म को उसी सप्ताह में रिलीज कर रहे हैं जिसमें बाहुबली रिलीज हुई थी। बाहुबली की तरह ही 2.0 भी हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी। यह भी अच्छाई बनाम बुराई की कहानी है। 
 
2.0 में भी स्पेशल इफेक्ट्‍स पर खासी मेहनत की जा रही है। ऐसे इफेक्ट्स भारत में पहली बार किसी फिल्म में नजर आएंगे। रजनीकांत की लोकप्रियता को देखते हुए इस फिल्म को कई देशों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में खलनायक की भूमिका अक्षय कुमार ने निभाई है। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments