Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

टॉप-10 फेक इंस्टाग्राम फॉलोवर्स की लिस्ट में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण

Webdunia
प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण सिर्फ हिंदी सिनेमा तक ही सीमित नहीं हैं बल्क‍ि हॉलीवुड में भी ये मशहूर हस्ति‍यों की लिस्ट में शामिल हैं। साथ ही दोनों का नाम उन टॉप 10 सेलिब्रिटिज की लिस्ट में भी शामिल है जिनके इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फेक फॉलोवर्स या 'बॉट्स' हैं।


इंस्टीट्यूट ऑफ कंटेपररी म्यूजिक परफॉरमेंस (आईसीएमपी) की एक रिसर्च के दौरान इस बात का खुलासा हुआ। रिसर्च में दुनियाभर के सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिया फॉलोवर्स की जांच की गई जिसमें प्रियंका और दीपिका के फेक इंस्टाग्राम फॉलोवर्स की संख्या काफी ज्यादा पाई गई। 
 
Photo : Instagram
सूची में छठे नंबर पर काबिज दीपिका पादुकोण के सबसे अधिक 48 प्रतिशत फेक इंस्टाग्राम फॉलोवर्स हैं। वहीं 10वें नंबर पर काबिज प्रियंका के 46 प्रतिशत फॉलोवर्स फेक हैं। 
 
दीपिका के इंस्टाग्राम पर वर्तमान में 3.79 करोड़ फॉलोवर हैं, जबकि प्रियंका के 4.36 करोड़ फॉलोवर हैं। रिपोर्ट की मानें तो प्रियंका चोपड़ा अपनी एक पोस्ट के लिए 2,71,000 डॉलर यानि लगभत दो करोड़ रुपए चार्ज लेती हैं।

आईसीएमपी ने बयान में कहा है, हमने अपनी सूची सबसे अधिक सफल और सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले से सेलिब्रिटीज को लेकर बनाई है, जिसमें अभिनय, खेल, संगीत और टेलीविजन के शख्सियत शामिल हैं। इसके बाद हमने इनमें से सबसे अधिक फॉलोवर्स वाले लोगों को छांटा और फिर 100 लोगों की लिस्ट बनाई, जिन्हें सबसे अधिक फॉलो किया जाता है।
 
फेक सोशल मीडिया फॉलोवर्स की लिस्ट में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली भी बहुत आगे हैं। उनके फेक इंस्टाग्राम और ट्व‍िटर फॉलोवर्स की संख्या 44 प्रतिशत है।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments