Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

चक दे इंडिया के लिए पहली पसंद नहीं थे शाहरुख खान, इन सितारों ने ठुकराई थी फिल्म

चक दे इंडिया के लिए पहली पसंद नहीं थे शाहरुख खान, इन सितारों ने ठुकराई थी फिल्म
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की पिछली कुछ फिल्में भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हों, लेकिन उन्होंने बड़े पर्दे पर एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में दी हैं। उनकी बेहतरीन फिल्मों में से एक थी 'चक दे इंडिया'।


यश राज बैनर तले बनी फिल्म 'चक दे इंडिया' को रिलीज हुए 12 साल हो गए हैं। यह फिल्म 10 अगस्त 2007 को रिलीज हुई थी। शाहरुख खान की ये फिल्म साल की सबसे ज्यादा रुपए कमाने के अलावा काफी चर्चित फिल्म बनी थी। लेकिन इस फिल्म के लिए कबीर खान का रोल शाहरुख नहीं बल्कि किसी और को ऑफर हुआ था। 
 
webdunia
फिल्म में शाहरुख को हॉकी प्लेयर और कोच कबीर खान के रोल में खूब पसंद किया गया। यह रोल आज भी शाहरुख के यादगार किरदारों में से एक माना जाता है। इस फिल्म में शाहरुख अपनी रोमांटिक छवि से इतर एक अलग ही किरदार और रंग में दिखे थे।

खबरों के अनुसार कबीर खान के रोल के लिए शाहरुख पहली पसंद नहीं थे। शाहरुख से पहले यह रोल सलमान को ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया। सलमान ने एक बार कहा भी था कि उन्होंने 'चक दे इंडिया' करने से इसलिए मना किया क्योंकि उन्हें फिल्म के टाइटल से परेशानी थी।

खबरों की मानें तो सलमान खान के अलावा चक दे इंडिया में कबीर खान के किरदार के लिए अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम से भी बात की थी। लेकिन बाद में फिल्म शाहरुख की झोली में ही आकर गिरी।
 
फिल्म चक दे इंडिया में शाहरुख खान के साथ, विद्या मालवड़े, शिल्पा शुक्ला, सागरिका घाटगे, चित्राशी रावत,विवान भटेना, मोहित चौहान, जोशी अरोड़ा और विभा चिब्बर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। गौरतलब है कि फिल्म में मौजूद अभिनेत्रियों और अन्य लड़कियों ने हॉकी खिलाड़ी का अभिनय करने के लिए 3-4 महीने के लिए हॉकी कैम्प में ट्रेनिंग दी गई थी, ताकि फिल्म में खेल नकली न लगे।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के 25 साल पूरे, सलमान खान और माधुरी दीक्षित ने किया रोमांटिक डांस