Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

आइफा 2024 में धमाकेदार परफॉर्मेंस देंगी नोरा फतेही, बोलीं- इंतजार नहीं कर सकती...

आइफा 2024 में धमाकेदार परफॉर्मेंस देंगी नोरा फतेही, बोलीं- इंतजार नहीं कर सकती...

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 21 सितम्बर 2024 (14:35 IST)
IIFA Awards 2024 : बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ने अपने डांसिंग मूव्स से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई हैं। वह अपने सिजलिंग मूव्स से तहलका मचा देती हैं। वहीं अब नोरा अंतरराष्‍ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आइफा) के 24वें संस्करण में प्रस्तुति देने को तैयार हैं। 
 
नोरा फतेही ने कहा कि वह आइफा वीकेंड में प्रस्तुति देने के लिए बेहद उत्साहित हैं। आइफा के दौरान, भारतीय सिनेमा का जश्न, दर्शकों की भारी भीड़, एक से बढ़कर एक प्रस्तुति, इसे वास्तव में अविस्मरणीय बनाता है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by IIFA Awards (@iifa)

नोरा ने कहा, मैं ग्रैंड आइफा वीकेंड में परफॉर्म करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। क्राउड की एनर्जी, शानदार परफॉरमेंस और भारतीय सिनेमा की विरासत का जश्न एक ऐसा माहौल बनाता है, जो वास्तव में बेहतरीन है। मैं अबू धाबी के शानदार यास इलैंड पर आइफा स्टेज पर लौटने और फैंस और साथी कलाकारों के साथ अच्छा समय बिताने का इंतजार नहीं कर सकती।
 
उन्होंने कहा, यह आइफा में लगातार मेरी तीसरी परफॉरमेंस होगी और आइफा वीकेंड में क्रिएटिविटी और स्टारडम के शानदार प्रदर्शन का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है। तैयार हो जाइए, क्योंकि यह अनुभव शानदार होने वाला है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

जब राजू श्रीवास्तव को पाकिस्तान से मिली जान से मारने की धमकी