Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

नोरा फतेही बनीं ओलंपिया में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड स्टार​

Webdunia
गुरुवार, 20 फ़रवरी 2020 (18:01 IST)
​ बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही जिन्होंने पर्दे पर अपने जादुई परफॉर्मेंस से सभी के दिलों को चुराया है, अब पेरिस में ओलंपिया में प्रदर्शन करने के लिए बिल्कुल तैयार है।​


​ओलंपिया के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई बॉलीवुड स्टार ओलंपिया में परफॉर्म कर रहा है। ओलंपिया, पेरिस का सबसे प्रतिष्ठित कॉन्सर्ट स्थल है। मैडोना, द बीटल्स, जेनेट जैक्सन, पिंक फ्लोयड, बेयॉन्से, टैलिओर स्विफ्ट और कई अन्य हस्तियों जैसे कई प्रतिष्ठित हॉलीवुड के लोगों ने वहां परफॉर्म किया है। 
 
ALSO READ: आयुष्मान खुराना के ऑनस्क्रीन लड़के को किस करने पर ताहिरा कश्यप ने कही यह बात
 
यहां अब तक केवल विदेशी ए-लिस्टर कलाकारों ने ओलंपिया में प्रदर्शन किया है और यह पहली बार है की नोरा के रूप में कोई बॉलीवुड कलाकार परफॉर्म कर रहा है।
 
खूबसूरत अभिनेत्री नोर अपने चार्टबस्टर्स दिलबर, साकी साकी, कमरिया, एक तो कम जिंदगानी और गरमी जैसी सुपर हिट गानों पर परफॉर्म करेंगी। अपने बॉलीवुड गानों के अलावा, नोरा ओलंपिया में दर्शकों के लिए अपने पेप्पी हिट अंतरराष्ट्रीय नंबर 'पेपेटा' को लाइव गाएंगी।​

शो के समापन पर, नोरा प्रसिद्ध कलाकार फनेर के साथ भी परफॉर्म करते हुए दिखाई देंगी, जिसके साथ उन्होंने दिलबर के अरबी संस्करण के लिए सहयोग किया था। यह वास्तव में सबसे अधिक पावर पैक्ड प्रदर्शन होने जा रहा है।
 
यह पहली बार जब पूरे कॉन्सर्ट की योजना 2 अलग-अलग देशों भारत और मोरक्को की टीमों द्वारा बनाई जा रही है, और इस कॉन्सर्ट के पीछे का कांसेप्ट मोरक्कन कनाडाई सुंदरी नोरा फतेही के दिमाग की उपज है। वह पिछले चार महीनों से इस कार्यक्रम के लिए हर छोटी आवश्यकता और हर छोटी से बड़ी चीज के पीछे लगातार काम कर रही है, जिसमें वेशभूषा से लेकर संपूर्ण मेकअप लुक और स्टेज सेटअप शामिल हैं।
 
यह शो 20 फरवरी 2020 को आयोजित किया जाना है और निश्चित रूप से उनके भारतीय और अरबी प्रशंसकों का मिश्रण होने जा रहा है। इतना ही नहीं नोरा फतेही ओलंपिया में प्रदर्शन करने वाली पहली बॉलीवुड अभिनेत्री होंगी।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments