Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

एक्स बॉयफ्रेंड मेलविन लुईस पर सना खान ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- उसने एक छोटी लड़की को किया था...

Webdunia
गुरुवार, 20 फ़रवरी 2020 (17:46 IST)
बिग बॉस सीजन 6 फेम सना खान मेलविन लुईस के साथ अपने ब्रेकअप को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दोनों लंबे समय से रिश्ते में थे। सना खान आए दिन मेलविन को लेकर कुछ न कुछ खुलासे कर रही हैं। सना ने मेलविन के ऊपर धोखेबाजी और झूठ बोलने के आरोप लगाए थे।


हाल ही में एक इंटरव्यू में सना ने अपने बॉयफ्रेंड पर उन्‍हें धोखा देने का आरोप लगाते हुए बताया था कि कैसे वह उसकी वजह से डिप्रेशन में थीं। सना ने बताया था कि कैसे मालविन ने कई लड़कियों के लिए उन्‍हें धोखा दिया। अब सना ने अपने बॉयफ्रेंड के बारे में कुछ नए खुलासे किए हैं।

ALSO READ: इंडियन 2 के सेट पर हुए हादसे में बाल-बाल बचे कमल हासन और काजल अग्रवाल, डिजाइनर ने बताया आंखों-देखा हाल
 
सना खान ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'धोखा देना कोई गलती नहीं होती। ये एक सोची-समझी साजिश है। जिस दर्द से मैं गुजरी हूं उसकी कीमत वो कभी नहीं चुका सकता। आप लोगों का शुक्रिया जिन्होंने मुझे सपोर्ट किया।'

इसके बाद सना खान ने लिखा, 'मुझे ये जानकर बहुत दुख हुआ था कि उसने एक छोटी लड़की को प्रेग्नेंट कर दिया था। वो लड़कियों से पैसे लेता था, वो अपनी स्टूडेंट के साथ फ्लर्ट करता था। इससे पता चलता है कि वो कैसा टीचर था। इन सब बातों ने मुझे डरा दिया। इसीलिए वो आजतक स्ट्रगल कर रहा है। भगवान तुम्हें सजा देंगे।'
 
सना ने कहा, उसने पिछले साल वेलेंटाइन डे के बाद मुझे अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल करने के लिए फोर्स किया। वो मुझे हमारी फोटोज पोस्ट करने के लिए मजबूर करता था। मैं मीडिया इंटरेक्शन के लिए जाती थी और वो चाहता था कि मैं हमारे बारे में बात करूं। उस वक्त मुझे ये समझ नहीं आया कि ये फेम पाने के लिए था।
 
सना खान अपने इंस्‍टाग्राम पेज से अपने फैंस के साथ लाइव आई थीं। इसी लाइव में सना ने मालविन से जुड़ी कई बातें की हैं। इस दौरान सना खान बहुत इमोशनल हो गई थीं।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments