Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

निया शर्मा ने रवि दुबे को बताया बेस्ट किसर, एक्टर की पत्नी ने दिया ऐसा रिएक्शन

निया शर्मा ने रवि दुबे को बताया बेस्ट किसर, एक्टर की पत्नी ने दिया ऐसा रिएक्शन
, शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2021 (13:38 IST)
निया शर्मा टीवी इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस हैं। उनके लुक्स और रोल्स के साथ-साथ उनकी बातों के चर्चे भी खूब होते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने 'जमाई 2.0 सीजन 2' के अपने को-स्टार और दोस्त रवि दुबे को ऐसा कॉम्पलिमेंट दे दिया है, जिससे एक्टर की पत्नी को झटका लग गया है।

 
निया शर्मा ने रवि दुबे को बेस्ट किसर बताया है। रवि दुबे और निया शर्मा ने साथ में वेब शो जमाई राजा 2.0 में काम किया है। इस शो के लिए दोनों ने अंडरवॉटर किसिंग सीन को शूट किया था। निया ने उस सीन को ध्यान में रखते हुए रवि को बेस्ट किसर बताया।
वहीं अब रवि दुबे की पत्‍नी और पंजाबी फिल्‍मों की मशहूर एक्‍ट्रेस सरगुन मेहता का भी इस पर रिएक्‍शन आ गया है। एक इंटरव्यू में रवि दुबे ने बताया है कि उनका और उनकी पत्नी सरगुन मेहता का निया की इस बात पर क्या रिएक्शन था। रवि ने कहा, 'उनके होश उड़ गए थे। वो और सरगुन दोनों निया को बहुत पसंद करते हैं। 
 
रवि ने कहा, जब उन्होंने निया का वीडियो देखा था तो वो और सरगुन हंसने लगे थे क्योंकि वो निया को अच्छे तरीके जानते हैं। वो और क्या कहें, उसने जो कहा और वो हमेशा जो कहती है सर आंखों पर है। वो इसे कॉम्पलिमेंट की तरह लेंगे, निया बस निया है, जो भी वो कहती है वो अच्छे से ही लेते हैं, उनके बीच कोई अनबन या नकारात्मकता नहीं है।
 
रवि दुबे ने ऑन स्क्रीन बोल्ड सीन करने के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, पहले सीजन में वो संकोच कर रहे थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। इस बात का क्रेडिट वो निया को देते हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

बिकिनी पहन समुंदर में नहाती बिपाशा बसु, ले रही हैं छुट्टियों का मजा