Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मि. लेले से वरुण धवन बाहर, अब किआरा और विक्की को लेकर बनेगी फिल्म

मि. लेले से वरुण धवन बाहर, अब किआरा और विक्की को लेकर बनेगी फिल्म
, शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2021 (12:51 IST)
मि. लेले को बनाने की घोषणा हुए एक साल से भी ज्यादा का समय हो गया है। वरुण धवन को लेकर यह फिल्म अनाउंस की गई थी जिसे शशांक खेतान निर्देशित करने वाले थे। शशांक और वरुण इसके पहले साथ में कुछ फिल्में कर चुके हैं। 
webdunia
मार्च 2020 में यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। कहा गया स्क्रिप्ट को लेकर वरुण खुश नहीं है। आठ-दस महीनों तक जब फिल्म को लेकर कोई बात नहीं हुई तो माना गया कि यह फिल्म बंद हो गई।
webdunia

लेकिन मि. लेले अब बनने जा रही हैं। वरुण धवन बाहर हो गए हैं और उनकी जगह विक्की कौशल ने ली है। किआरा आडवाणी फिल्म की हीरोइन होंगी। 
webdunia
Photo : Instagram

किआरा और विक्की इसके पहले 'लस्ट स्टोरीज' साथ कर चुके हैं। अब दोबारा फिल्म करने का मौका उन्हें मिला है। 
webdunia
वैसे किआरा इन दिनों बेहद व्यस्त चल रही हैं। उनके हाथ में कई फिल्में हैं। भूलभुलैया 2, जुग जुग जियो, कर्रम कुर्रम के बाद अब मिस्टर लेले भी अनाउंस हो गई है। इसके अलावा उनकी तीन-चार प्रोड्यूसर्स से भी बात चल रही है। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

बिग बॉस 14 की पार्टी में अर्शी खान की ड्रेस देखकर सलमान खान बोले- ये क्या पहन कर आ गईं