Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मिमी‍ चक्रवर्ती की बिगड़ी तबीयत, फेक वैक्सीनेशन का हुई थीं शिकार

मिमी‍ चक्रवर्ती की बिगड़ी तबीयत, फेक वैक्सीनेशन का हुई थीं शिकार
, शनिवार, 26 जून 2021 (12:51 IST)
कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश में वैक्सीनेशन का काम काफी तेजी से चल रहा है। वहीं फेक वैक्सीनशन ड्राइव की शिकायते भी सामने आ रही हैं। आम लोगों के साथ-साथ कई सेलेब्स भी इस फर्जी टीकाकरण कैंप का शिकार हो रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस और टीएमसी सासंद मिमी चक्रवर्ती ने भी नकली वैक्सीनेशन का शिकार हो गईं।
 
खबरों के अनुसार नकली वैक्सीन लेने के बाद मिमी चक्रवर्ती बीमार हो गई हैं। शनिवार सुबह मिमी की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उनके घर पर डॉक्टर को बुलाया गया। 
 
बताया जा रहा है कि मिमी के पेट में तेज दर्द और अत्याधिक पसीना बहने समेत स्वास्थय से जुड़ी कुछ परेशानियां हो रही हैं।
 
बता दें कि मिमी चक्रवर्ती उन लोगों में से एक हैं, जो कोलकाता में एक फर्जी आईएएस अधिकारी द्वारा चलाए जा रहे फेक वैक्सीनेशन सेंटर में वैक्सीन लगवाने का शिकार हुई हैं। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मानहानि केस : कंगना रनौट की कोर्ट से गुहार, पेशी से मांगी हमेशा के लिए छूट