Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सोशल मीडिया पर वायरल हुई कृति सेनन की तस्वीर, बेबी बंप के साथ नजर आईं एक्ट्रेस

Webdunia
गुरुवार, 20 फ़रवरी 2020 (10:51 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिमी' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में वह एक सरोगेट मां का किरदार निभाती नजर आएंगी। हाल ही में एक्ट्रेस की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

 
इस तस्वीर में कृति सेनन उदास चेहरे के साथ सीढ़ियों पर बैठी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में सबसे ज्यादा जिस चीज ने लोगों का ध्यान खींचा, वह एक्ट्रेस का बेबी बंप था। तस्वीर में कृति का बेबी बंप साफ दिख रहा है।
 
कृति की यह तस्वीर उनके एक फैन पेज से शेयर की गई है, जो मिमी फिल्म का हिस्सा बताई जा रही है। कृति की यह फिल्म सरोगेसी पर आधारित है। यह फिल्म साल 2011 में आई नेशनल अवॉर्ड विनर मराठी फिल्म 'माला आई वह्हायचय' की रीमेक है।

ALSO READ: रितिक रोशन को लेकर फिल्म बनाएंगे रोहित शेट्टी!
 
खबरों की मानें तो ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म में अपने किरदार को विश्वसनीय बनाने के लिए कृति ने 15 किलो अपना वजन बढ़ाया है। फिल्म मिमी की कहानी एक ऐसी महिला की कहानी है जो एक दंपत्ति के लिए सरोगेट मां बनने से इंकार कर देती है लेकिन उस एक इंकार के चलते उस महिला की जिंदगी हमेशा के लिए बदल जाती है।
 
फिल्म मिमी में पकंज त्रिपाठी, सुप्रिया पाठक और मनोज पाहवा की भी अहम भूमिका है। मिमी के अलावा कृति सैनन अक्षय कुमार के अपोजिट फिल्म बच्चन पांडे में भी नजर आएंगी।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments