Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

छत्रपति शिवाजी महाराज पर रितेश देशमुख बनाएंगे फिल्म

छत्रपति शिवाजी महाराज पर रितेश देशमुख बनाएंगे फिल्म
, बुधवार, 19 फ़रवरी 2020 (16:40 IST)
लंबे समय से चर्चा चल रही थी कि छत्रपति शिवाजी महाराज पर रितेश देशमुख फिल्म प्लान कर रहे हैं। वे एक भव्य और रिसर्च के साथ शिवाजी की गाथा को बिग स्क्रीन पर पेश करने का सपना देख रहे हैं। आखिरकार रितेश ने इस बारे में घोषणा कर ही दी। 
 
सैराट के निर्देशक नागराज मंजूले और संगीतकार अजय-अतुल के साथ वे छत्रपति शिवाजी महाराज पर ट्रायलॉजी बनाने जा रहे हैं। इसकी घोषणा के लिए उन्होंने आज का दिन चुना जब शिवाजी की जयंती है। 
 

 
यह फिल्म पैन इंडिया द्वारा 2021 में रिलीज की जाएगी। शिवाजी की भूमिका कौन निभाएगा, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि रितेश ही शिवाजी का रोल अदा करेंगे। इसे मराठी और हिंदी में बनाया जाएगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

अली अब्बास जफर की 'मिस्टर इंडिया' में शाहरुख खान नहीं बनेंगे मोगैंबो!