Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

लता मंगेशकर ने कोरोना और निमोनिया को दी मात, महाराष्ट्र के स्वास्थ मंत्री ने बताया अब कैसी है स्वर कोकिला की सेहत

लता मंगेशकर ने कोरोना और निमोनिया को दी मात, महाराष्ट्र के स्वास्थ मंत्री ने बताया अब कैसी है स्वर कोकिला की सेहत
, सोमवार, 31 जनवरी 2022 (13:35 IST)
स्वर कोकिला लता मंगेशकर को 8 जनवरी को कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कोरोना के साथ निमोनिया की भी शिकायत थी। लता जी की उम्र को देखते हुए वह आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

 
लता मंगेशकर का परिवार और उनका इलाज कर रहे डॉक्टर लगातार उनकी हेल्थ अपडेट फैंस को दे रहे हैं। लता मंगेशकर को वेंटिलेटर से हटा दिया गया है मगर उन्हें आईसीयू में ही रखा गया है। अब लता मंगेशकर की सेहत को लेकर नया अपडेट सामने आया है। 
 
हाल ही में लता मंगेशकर की तबियत को लेकर महाराष्ट्र के स्वास्थ मंत्री राजेश टोपे का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि लता जी ने कोरोना और निमोनिया को मात दे दी है। उनकी हालत में सुधार है। लेकिन अभी भी उन्हें आईसीयू में ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।
 
webdunia
खबरों के अनुसार राजेश टोपे ने बताया, मैंने लता जी का इलाज कर रहे डॉक्टर्स से बात की है और उन्होंने बताया कि वे रिकवर कर रही हैं। उन्होंने कोरोना और निमोनिया को मात दे दी है। वो पहले वेंटीलेटर पर थीं, लेकिन अब उनका वेंटीलेटर भी हटा दिया गया है। अब उन्हें सिर्फ ऑक्सीजन दिया जा रहा है। 
 
राजेश टोपे ने बताया कि लता जी ने अपनी आंखें खोली और डॉक्टर्स से बात भी की। कोरोना की वजह से वे कमजोर हो गई हैं, लेकिन अब उनकी सेहत में काफी सुधार है।
 
बता दें कि लता मंगेशकर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आने के बाद ही फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। लता मंगेशकर भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित हैं। उन्हें पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार और कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है।

 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

एकता कपूर की नई नागिन बनीं 'बिग बॉस 15' विनर तेजस्वी प्रकाश, 'नागिन 6' का प्रोमो रिलीज