Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

एकता कपूर की नई नागिन बनीं 'बिग बॉस 15' विनर तेजस्वी प्रकाश, 'नागिन 6' का प्रोमो रिलीज

एकता कपूर की नई नागिन बनीं 'बिग बॉस 15' विनर तेजस्वी प्रकाश, 'नागिन 6' का प्रोमो रिलीज
, सोमवार, 31 जनवरी 2022 (13:19 IST)
'बिग बॉस 15' को अपना विनर मिल गया है। एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश इस सीजन की विनर बनीं हैं। तेजस्वी प्रकाश ने प्रतीक सहजपाल और अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा को पछाड़ते हुए ट्रॉफी अपने नाम की हैं। तेजस्वी को ट्रॉफी के साथ 40 लाख रुपए की प्राइज मनी मिली है।

 
वहीं बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में एकता कपूर की नई नागिन के नाम का खुलासा भी हुआ है। बिग बॉस 15 विनर तेजस्वी‍ प्रकाश ही एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो 'नागिन 6' में लीड रोल निभाएंगी। 
 
नागिन 6 का नया प्रोमो भी सामने आया है। इस प्रोमो को शेयर करते हुए कलर्स चैनल ने लिखा, अपने भव्य रूप और तीनों काल की शक्तियों से दुनिया को बचाने आ रही है नागिन। देखिए 'नागिन 6' 12 फरवरी से शनिवार-रविवार रात 8 बजे। 
 
बता दें कि नागिन 6 के लिए कई एक्ट्रेस के नाम सामने आ रहे थे। इनमें रुबीना दिलैक, रिद्धिमा पंडित, महक चहल और माहिरा शर्मा का नाम भी शामिल था। लेकिन बाजी तेजस्वी प्रकाश ने मारी है। 'नागिन 6' में कल्पना के साथ रियलिटी भी डाली गई है। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

तेजस्वी प्रकाश को 'बिग बॉस 15' का विनर बनने पर भड़के यूजर्स, ट्रेंड हुआ बायकॉट