Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

प्रभास की 'आदिपुरुष' में सीता के किरदार के लिए अब इस एक्ट्रेस के नाम की चर्चा

Webdunia
गुरुवार, 4 मार्च 2021 (12:12 IST)
साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म में प्रभास राम के किरदार में और सैफ अली खान लंकेश के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस के लिए कई एक्ट्रेसेस का नाम सामने आ चुका है।

 
इस फिल्म में सीता के किरदार के लिए कृति सेनन से लेकर अनुष्का शेट्टी, अनुष्का शर्मा और कियारा आडवाणी तक के नाम सामने आ चुके हैं। अब खबर आ रही है कि 'आदिपुरुष' में साउथ की जानी-मानी अदाकारा कीर्ति सुरेश नजर आ सकती हैं। फिल्म में वह माता सीता की भूमिका अदा करती दिखेंगी।
 
हालांकि, इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि होना बाकी है, लेकिन इसे लगभग तय माना जा रहा है। 'आदिपुरुष' को 11 अगस्त, 2022 को रिलीज किया जाएगा और इस फिल्म को लगभग 350-400 करोड़ रुपए के बजट में बनाया जा रहा है। इस फिल्म में सीता का किरदार कौन सी हीरोइन निभाने वाली हैं, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। 
 
दक्षिण भारतीय सिनेमा में ना सिर्फ प्रभास, बल्कि कीर्ति की भी तूती बोलती है। ऐसे में अगर दोनों की जोड़ी बनती है तो सिल्वर स्क्रीन पर जरूर तहलका मचा सकती है। मलयालम, तमिल और तेलुगु फिल्मों पर कीर्ति की अच्छी-खासी पकड़ है। नाग अश्विन की फिल्म 'महानती' के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। 
 
कीर्ति इन दिनों फिल्म 'सरकारू वारी पाटा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू नजर आएंगे। फिल्म में वह एक बिगड़ैल लड़की के किरदार में होंगी। बताया जा रहा है कि इसके बाद ही कीर्ति 'आदिपुरुष' की शूटिंग शुरू करेंगी। 
 
बता दें कि ओम राउत 'आदिपुरुष' का निर्देशन कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रभास भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म को जिसे कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। 'आदिपुरुष' के निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, ओम राउत और प्रशांत सुतार हैं।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

कैंसर के ट्रीटमेंट जंग के बीच वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं हिना खान, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments