Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

शादी करने के लिए कार्तिक आर्यन को फैन ने दिया इतने करोड़ का ऑफर, एक्टर ने दिया यह जवाब

शादी करने के लिए कार्तिक आर्यन को फैन ने दिया इतने करोड़ का ऑफर, एक्टर ने दिया यह जवाब
, शुक्रवार, 11 मार्च 2022 (12:19 IST)
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने काफी कम वक्त में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। कार्तिक आर्यन की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। वह लाखों-करोड़ों फीमेल फैंस के दिलों पर भी राज करते है। वहीं अब कार्तिक को एक ऐसी फीमेल फैन मिल गई जिसने उनको शादी के लिए करोड़ों रुपए ऑफर कर दिए। 

 
दरअसल, कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक छोटी सी फैन इनायत वर्मा उनके साथ फिल्म 'धमाका' का डायलॉग बोल रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, 'क्यूटेस्ट अर्जुन पाठक'। 
 
कार्तिक की इस पोस्ट पर उनके फैन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। इस बीच एक फीमेल फैन ने कमेंट किया, 'अच्छा मुझसे शादी कर लो 20 करोड़ दूंगी।' इसी के साथ इस फीमेल फैन ने दिल वाला इमोजी भी बनाया। 
 
कार्तिक आर्यन ने भी अपनी इस फीमेल फैन को जवाब दिया है। उन्होंने कमेंट में लिखा, 'कब?' इसके बाद कार्तिक ने एक और रिप्लाई किया, 'बोली लगाना शुरू करें।' 
 
बता दें कि कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन कई प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। वह भूल भुलैया 2, कैप्टन इंडिया, फ्रेडी और शहजादा जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सामंथा बनीं साउथ इंडस्ट्री की दूसरी सबसे महंगी एक्ट्रेस, एक फिल्म के चार्ज कर रहीं इतने करोड़ रुपए!