Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

'ओम : द बैटल विद इन' से सामने आया आदित्य रॉय कपूर का फर्स्ट लुक, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

'ओम : द बैटल विद इन' से सामने आया आदित्य रॉय कपूर का फर्स्ट लुक, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
, गुरुवार, 10 मार्च 2022 (18:00 IST)
बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर की 'ओम : द बैटल विद इन' की रिलीज डेट की घोषणा हो गई है। आदित्य ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर करते हुए इस फिल्म की रिलीज डेट बताई है।

 
फर्स्ट लुक पोस्टर में आदित्य एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। वह हाथों में मशीनगन लिए धड़ाधड़ गोलियां चलाते दिख रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए आदित्य ने लिखा, 'ओम! 1 जुलाई 2022 को दुनिया भर के सिनेमा स्क्रीन पर धमाका करने के लिए तैयार है। 'ओम: द बैटल विद इन'। 
 
कपिल वर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में आदित्य के अलावा संजना सांघी भी लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म को जी स्टूडियोज, अहमद खान और शायरा खान प्रड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में एलनाज नौरोजी का आइटम नंबर भी देखने को मिलेगा।  
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

पैसों के लिए नहीं, जुनून के लिए काम करते हैं अक्ष्रय कुमार