Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बॉक्स ऑफिस पर सत्यप्रेम की कथा का जलवा कायम, 17वें दिन किया इतना कलेक्शन

WD Entertainment Desk
रविवार, 16 जुलाई 2023 (18:03 IST)
satyaprem ki katha box office collection: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की 'सत्यप्रेम की कथा' अब भी दर्शकों का भरपूर प्यार हासिल कर रही है और तीसरे वीकेंड में भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी है। दर्शकों के प्यार और जबरदस्त पॉजिटिव रिस्पॉन्स के साथ फिल्म ने शनिवार को 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे भारत में इसकी कुल कमाई 73.96 करोड़ हो गई। इसके साथ ही यह फिल्म साल की सरप्राइज हिट बनकर उभरी है।
 
पहले दिन 9.25 करोड़ के कलेक्शन के साथ एक शानदार शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने शुक्रवार को यानी दूसरे दिन 7 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद तीसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 10.10 करोड़ के कलेक्शन किया। जबकि चौथे दिन रविवार को 12.15 करोड़ के साथ इसके कलेक्शन में बढ़ोतरी जारी रही।
 
इसके बाद पांचवें दिन फिल्म ने 4.21 करोड़ का कलेक्शन कर सोमवार टेस्ट पास कर लिया। जबकि छठे दिन यानी मंगलवार को फिल्म ने 4.05 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं फिल्म ने बुधवार को यानी 7वें दिन 3.45 करोड़ के साथ, 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। इससे आठवें दिन गुरुवार को फिल्म ने 3 करोड़ का कलेक्शन किया। जबकि 9वें दिन, शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन 2.85 करोड़ रहा और 10वें दिन शनिवार को फिल्म ने 4.75 करोड़ का कलेक्शन किया। 
 
इसके साथ ही शनिवार को फिल्म की कमाई में 70% का जबरदस्त उछाल देखने को मिला। वहीं इस फिल्म ने सुपर हिट क्लब में एंट्री करते हुए रविवार को यानी 11वें दिन 5.25 करोड़ की कमाई की जिससे 11 दिनों की फिल्म की कुल कमाई नेट 66.06 करोड़ हो गई है। 
 
फिल्म ने 12वें दिन सोमवार को 1.45 करोड़ का कलेक्शन किया और आगे का कलेक्शन कुछ इस तरह रहा, 13वें दिन मंगलवार को 1.45 करोड़, 14वें दिन बुधवार को 1.15 करोड़, 15वें दिन गुरुवार को 1.0 करोड़, 16वें दिन शुक्रवार को 1.10 करोड़ और 17वें दिन शनिवार 1.75 करोड़। इस तरह 17 दिनों में फिल्म की कुल कमाई नेट 73.96 करोड़ हो गई है। 
 
'सत्यप्रेम की कथा' एनजीई और नमः पिक्चर्स के बीच एक बड़े सहयोग का भी प्रतीक है। दिलचस्प बात यह है कि किशोर अरोड़ा और निर्देशक समीर विदवान के साथ साजिद नाडियाडवाला और शरीन मंत्री केडिया ने अपनी-अपनी फीचर फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। 'सत्यप्रेम की कथा' 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments