Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मुश्किल वक्त में राहुल रॉय की मदद के लिए आगे आए थे सलमान खान, चुकाया था अस्पताल का बिल

मुश्किल वक्त में राहुल रॉय की मदद के लिए आगे आए थे सलमान खान, चुकाया था अस्पताल का बिल

WD Entertainment Desk

, रविवार, 16 जुलाई 2023 (15:08 IST)
Salman Khan Helps Rahul Roy: राहुल रॉय ने साल 1990 में फिल्म 'आशिकी' के जरिए बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म से राहुल रातों-रात स्टार बन गए थे। हालांकि 'आशिकी' के बाद राहुल रॉय का जादू फीका होता गया और वे धीरे-धीरे लाइमलाइट से दूर हो गए। साल 2020 में फिल्म 'एलएसी- लिव द बैटल' की शूटिंग के दौरान राहुल रॉट को ब्रेन स्ट्रोक आ गया था।
 
उस समय राहुल रॉय की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। वहीं अब राहुल रॉय की बहन प्रियंका ने खुलासा किया कि उनके अस्पताल का बिल सलमान खान ने भरा था। 'बॉलीवुड हंगामा' को दिए इंटरव्यू में प्रियंका रॉय ने बताया कि सलमान खान असली हीरो हैं, जिन्होंने बुरे वक्त में उनके परिवार की मदद की थी। 
 
प्रियंका ने कहा, जब राहुल लद्दाख में शूटिंग कर रहे थे, तब उनके तबीयत बिगड़ने लगी। वह राहुल से रोज बात करती थीं, लेकिन लद्दाख में राहुल ने उनसे कहा कि वह बात नहीं कर सकते और यह बात प्रियंका को अजीब लगी। उन्हें अनुभव हो गया कि राहुल की हालत ठीक नहीं है, क्योंकि वह बोलते हुए लड़खड़ा रहे थे। 
 
फिर उन्होंने नितिन से बात की, जिन्होंने कहा कि राहुल ठीक हैं, लेकिन सुबह भी भाई से बात नहीं हो पाने पर प्रियंका ने नितिन से बात कर भाई को वापस भेजने को कहा। लद्दाख में अस्पताल में चेकअप के दौरान राहुल की बीमारी का पता लगा और उन्हें मुंबई लाया गया।
 
प्रियंका ने कहा, वह और उनके पति पैसों का इंतजाम कर रहे थे और नितिन ने भी मदद करने की बात की थी। उन्होंने कुछ पैसे भेजे, यह कहते हुए कि वह उनकी मदद कर रहे हैं और अखबारों में भी उन्होंने यही लिखवाया, लेकिन वह पैसे राहुल के ही थे, जो फीस के तौर पर उन्हें मिलने थे। नितिन के जरिए भेजे गए पैसे काफी नहीं थे। अस्पताल का बिल बकाया था। 
 
राहुल ने कहा कि सलमान खान ने उन्हें फोन किया और पूछा कि वह कुछ मदद कर सकते हैं। इसके बाद सलमान ने अस्पताल का बकाया बिल भर दिया और इसके लिए सुर्खियां भी नहीं बटोरीं। प्रियंका ने कहा कि सबसे खूबसूरत बात यह है कि सलमान ने इस बारे में मीडिया के सामने कुछ नहीं कहा।
 
प्रियंका ने सलमान खान की तारीफ करते हुए कहा, 'सब सलमान खान को लेकर बोलते हैं कि वो ऐसे हैं, वैसे हैं। मगर सच्चाई तो ये है कि वह बहुत ही अच्छे इंसान हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मॉडलिंग करने मुंबई आई थीं कैटरीना कैफ, बन गईं हीरोइन