Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

फाइनल हुई कपिल शर्मा की शादी की डेट, जालंधर में लेंगे फेरे

Webdunia
मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। खबर के अनुसार है  कपिल शर्मा इसी साल 12 दिसंबर को पंजाब में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगे।
 
दो दिन बाद 14 दिसंबर को एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें फिल्म जगत और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कपिल के दोस्त  शामिल होंगे। 
 
एक टीवी चैनल से बातचीत में कपिल शर्मा ने बताया कि गिन्नी चतरथ के होमटाउन जालंधर में शादी समारोह होगा। हम इस समारोह को सादा ही रखना चाह रहे थे, लेकिन गिन्नी अपने परिवार की एकलौती बेटी हैं इसीलिए उनकी फैमिली चाहती है कि शादी समारोह का  सेलिब्रेशन बड़े पैमाने पर किया जाए। अब मैं भी उनकी भावनाओं का सम्मान करता हूं और मेरी मां भी यही चाहती हैं। 
 
कपिल ने कहा कि जब मेरे भाई की शादी हुई, तब मैं बहुत अच्छा नहीं कमाता था। हम बहुत छोटी सी बारात ले गए थे और भाभी को घर  लाए थे। लेकिन जब मेरी बहन की शादी हुई, तब मैं अच्छा कमाने लगा था। ये हमारे स्टैंडर्ड के हिसाब से काफी भव्य शादी थी।
 
कपिल, गिन्नी के लिए अपना प्यार बहु‍त पहले ही जता चुके हैं। पिछले साल उन्होंने ट्विटर पर गिन्नी के साथ एक फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया था कि 'इन्हें मेरा बेटर हॉफ नहीं बोलिए, यह मुझे पूरा करती हैं। लव यू गिन्नी। प्लीज इनका वेलकम करें। मैं इन्हें बहुत प्यार करता हूं। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments