Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कंगना रनौट पहुंचीं रामेश्वरम मंदिर, ट्रेडिशनल लुक में किया पूजा पाठ

Webdunia
रविवार, 23 फ़रवरी 2020 (15:14 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट हाल ही में तमिलनाडु के रामेश्वरम पहुंचीं वहां, पहुंचकर एक्ट्रेस ने सबसे पहले प्रसिद्ध शिव मंदिर में जाकर पूजा पाठ किया। इस दौरान वो माथे पर तिलक लगाए, गले में फूल माला डाले साड़ी में ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं।

 
कंगना रनौट की टीम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। तस्वीरों में कंगना रामेश्वरम के शिव मंदिर में नजर आ रही हैं। 
 
इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'कंगना रनौट आज सुबह रामेश्वरम पहुंचीं। सीता को रावण के चंगुल से छुड़ाने के बाद श्रीलंका से लौटने के बाद राम ने शिवलिंगम की स्थापना की थी। ये चारों धामों में से एक है।' 
 
कंगना रनौट ने रामेश्वर में स्थित भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के घर जाकर उन्हें याद किया। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के सम्मान में बनाए गए खूबसूरत स्मारक पर जाकर कंगना ने उन्हें नमन किया। 
 
तस्वीरों में कंगना को रामेश्वरम मंदिर में परिक्रमा करते देखा जा सकता है। इसके साथ ही एक तस्वीर में कंगना को काले लिबास में मंदिर परिसर के अंदर कुएं के पानी से नहाते हुए भी देखा जा सकता है।
 
कगंना रनौट के रामेश्वरम मंदिर में पूजा अर्चना करने और दर्शन करने की लोग सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अपनी संस्कृति कभी मत भूलो ये कंगना से सीखो। जय हिन्द।
 
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना जल्द ही 'थलावी' में जयललिता की भूमिका में दिखाई देंगी। ये फिल्म 26 जून, 2020 को रिलीज होने जा रही है। इसके साथ ही वह इस साल दिवाली पर फिल्म 'धाकड़' में भी नजर आने वाली हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

कैंसर के ट्रीटमेंट जंग के बीच वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं हिना खान, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments