Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

'डांस प्लस 5' के विनर बने रूपेश बाने, ट्रॉफी के साथ जीते 15 लाख रुपए

'डांस प्लस 5' के विनर बने रूपेश बाने, ट्रॉफी के साथ जीते 15 लाख रुपए
, रविवार, 23 फ़रवरी 2020 (11:44 IST)
डांस रियलिटी शो 'डांस प्लस 5' को अपना विजेता मिल गया है। डांस प्लस 5 के विजेता मुंबई के रहने वाले रूपेश बाने रहे। वह धर्मेश येलांडे की टीम में थे। फिनाले की रेस में जनम डांस ग्रुप, संचिता-सुब्रत और दीपिका-रूपेश थे।

जनम डांस ग्रुप फिनाले में फर्स्ट रनरअप रहा। विजेता की घोषण शो के जज और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने की। डांस प्लस 5 का खिताब जीतने पर रूपेश को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 15 लाख रुपए का इनाम भी मिला है। मिथुन ने उन्हें ट्रॉफी दी।
 
webdunia
रूपेश बने ने अपनी ट्रॉफी मां के साथ साझा की। इस दौरान रूपेश की मां और उनके भाई काफी भावुक होते दिखाई दिए। डांस प्लस 5 जीते के बाद रूपेश ने मीडिया से भी बात की। उन्होंने कहा कि डांस प्लस 5 के पूरे सफर में उनका हर एक पल काफी यादगार रहा। वह अपने इस सफर को कभी नहीं भूल सकते। 
 
शो में सिंगर गुरु रंधावा, बागी 3 स्टार्स टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर भी मौजूद थे। टाइगर श्रद्धा ने 'दस बहाने' पर परफॉर्म करके लोगों का दिल जीत लिया।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सोशल मीडिया पर वायरल हुई सनी लियोनी की ग्लैमरस तस्वीरें