Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भोजपुरी सुपरस्टार काजल राघवानी की फिल्म 'रण' का फर्स्ट लुक रिलीज

भोजपुरी सुपरस्टार काजल राघवानी की फिल्म 'रण' का फर्स्ट लुक रिलीज
, रविवार, 8 मार्च 2020 (16:45 IST)
भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्री काजल राघवानी और अभिनेता आनंद ओझा की आने वाली फिल्म रण का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है।

 
कात्‍यायन फिल्‍म्‍स क्रियेएशन (कात्‍यायन ग्रुप) के बैनर की भोजपुरी फिल्‍म ‘रण’ में आनंद ओझा का किरदार बेहद अहम है। उनकी इस फ़िल्म का निर्देशन चंद्र पंत कर रहे हैं, जिन्होंने फिल्म 'रण' की कहानी और स्क्रीनप्ले भी लिखी है। 
इस फ़िल्म के निर्माता अरूण कुमार मिश्रा और सह निर्माता ज्‍योति दिनेश पांडेय हैं। फ़िल्म में विलेन के रूप में नरेंद्र खड़का भी नज़र आए हैं। फिल्म ‘रण’ में सबकी नजर आनंद ओझा और काजल राघवानी की नई जोड़ी पर होगी। 
 
फिल्म का फर्स्ट लुक बेहद आकर्षक है। फर्स्ट लुक में आनंद ओझा और नरेंद्र खड़का की तस्वीर सामने आई है। फिल्‍म में आनंद ओझा, काजल राघवानी, मनोज टाइगर, देव सिंह, सी पी भट्ट, अयाज खान, नरेंद्र खडका, हर्षित श्रीवास्‍तव, वंदना पांडेय और दिव्यांश मुख्‍य भूमिका में हैं। यह फिल्म अप्रैल में रिलीज होगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

जल्द आएगा 'बधाई हो' का सीक्वल, आयुष्मान खुराना की जगह नजर आएगा यह एक्टर!