Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भांजी आयत संग मस्ती करते नजर आए सलमान खान, वीडियो हुआ वायरल

भांजी आयत संग मस्ती करते नजर आए सलमान खान, वीडियो हुआ वायरल
, रविवार, 8 मार्च 2020 (14:01 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा के बच्चों से बेहद प्यार करते हैं। सलमान खान अक्सर अपने भांजे अहिल संग सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते रहते हैं, लेकिन पहली बार उन्होंने एक क्यूट वीडियो बेबी आयत संग शेयर किया है।

 
इस वीडियो में सलमान अपनी भांजी आयत के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो अर्पिता शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है और सलमान ने इसे रीपोस्ट किया है।
 
वीडियो पोस्ट करते हुए सलमान लिखते हैं कि हम सभी आपसे प्यार करते हैं, आपके मामू। वीडियो में सलमान, आयत को किस करते दिखाई दे रहे हैं और वह उनके साथ खेल रहे हैं। सोशल मीडिया पर सलमान और आयत का यह क्यूट वीडियो धमाल मचा रहा है।
 
अर्पिता खान शर्मा ने बीते साल दिसंबर में सलमान के जन्मदिन के दिन आयत को जन्म दिया था। आयत के जन्म पर उनके पिता आयुष शर्मा ने इंस्टाग्राम पर इस खबर का ऐलान करते हुए लिखा था, 'हमारे घर एक सुंदर सी बेटी आई है। अयात शर्मा के लिए आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।'
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

दीपिका पादुकोण ने करवाया बोल्ड फोटोशूट, समंदर किनारे पोज देती आईं नजर