Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

जाह्नवी कपूर के हॉट फोटोशूट ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, फैंस कर रहे जमकर कमेंट

Webdunia
सोमवार, 8 फ़रवरी 2021 (10:23 IST)
बॉलीवुड की एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी मां दिवंगत अदाकार श्रीदेवी की तरह ही इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। जाह्नवी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी हॉट और ग्लैमरस तस्वीरों से फैंस के दिलों पर राज करती है।

 
जाह्नवी कपूर का फैशन सेंस फैंस को बेहद पसंद आता है। वहीं जाह्नवी भी अपनी अपने दिलकश अदाएं दिखाने से जरा भी पीछे नहीं रहती। हाल ही में जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेहद हॉट और स्टाइलिश तस्वीरें शेयर की है। एक्ट्रेस का यह लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
 
इन तस्वीरों में जाह्नवी सिल्वर कलर के हॉट ड्रेस में ग्लैमरस अंदाज में एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आ रही है। जाह्नवी की इस कातिलाना अदाओं से फैंस घायल हो गए है।
 
जाह्नवी ने इन तस्वीरों को शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'क्या यह अजीब है कि हमने ऐसा एक दिन के मज़े के लिए किया।' जाह्नवी की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उनके कई सारे फैंस कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। 
 
वर्क फ्रंट कि बात करें तो जाह्नवी ने हाल ही में 'गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल' में नजर आई थीं। जाह्नवी ने 2018 में फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखा था। जिसके बाद वे नेटफ्लिक्स कि वेब सीरीज 'घोस्ट स्टोरीज' का हिस्सा थीं।
 
जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्मों में करण जौहर की पीरियड ड्रामा तख्त, हॉरर कॉमेडी रूही अफ्ज़ा और कार्तिक आर्यन के साथ दोस्ताना 2 शामिल हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने हाल ही में फिल्म 'गुड लक जेरी' भी साइन की है।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments