Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

रितिक रोशन के 'महाकाल थाली' एड पर मचा बवाल, मंदिर के पुजारी बोले- कोई दूसरा समाज होता तो...

Webdunia
रविवार, 21 अगस्त 2022 (11:07 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन अपने नए विज्ञापन को लेकर विवादों में घिर गए हैं। ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के एड को महाकाल से जोड़ने पर विवाद हो गया है। इस एड एक्टर रितिक रोशन नजर आ रहे हैं। विज्ञापन में रितिक उज्जैन के महाकालेश्वर म‍ंदिर का जिक्र करते दिख रहे हैं। 
 
विज्ञापन में रितिक रोशन कह रहे हैं, 'थाली का मन किया। उज्जैन में हैं, तो महाकाल से मंगा लिया।' इस विज्ञापन पर महाकाल मंदिर के पुजारी ने कहा, ऐसे एड जारी करने से पहले कंपनी को सोचना चाहिए। हिंदू समाज सहिष्णु है, वो कभी उग्र नहीं होता। अगर कोई दूसरा समाज होता तो ऐसी कंपनी में आग लगा देता। कंपनी हमारी भावनाओं के साथ ऐसा खिलवाड़ न करें। कंपनी ने ये भ्रामक प्रचार किया है।
 
उन्होंने कहा, महाकाल मंदिर अन्न क्षेत्र में भक्तों को भोजन थाली में दिया जाता है, लेकिन थाली का भोजन डिलीवर करने का कोई प्रावधान नहीं है। जो कंपनी नॉनवेज खाना भी डिलीवर कर रही हो, उसे तुरंत महाकाल के नाम की थाली का भ्रामक विज्ञापन बंद कर देना चाहिए। कंपनी ने हिंदुओं भावना को ठेस पहुंचाई है। कंपनी ने माफी नहीं मांगी तो हम कोर्ट जाएंगे।
 
इस विवाद पर उज्जैन कलेक्टर आशिष सिंह ने कहा, महाकाल मंदिर में सिर्फ अन्न क्षेत्र में प्रसाद ग्रहण किया जा सकता है। यहां से कहीं भी थाली नहीं भेजी जाती है। भ्रामक विज्ञापन को बंद कराने के लिए कार्रवाई करेंगे। महाकालेश्वर मंदिर के अन्न क्षेत्र में रोजाना हजारों श्रद्धालु भोजन प्रसादी ग्रहण करते हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments