Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

दुरंगा रिव्यू: बढ़िया अभिनय और सस्पेंस से भरपूर

Webdunia
शनिवार, 20 अगस्त 2022 (17:42 IST)
रीमेक का दौर फिल्मों में नहीं बल्कि वेबसीरिज में भी चल रहा है हालांकि वेबसीरिज में डबिंग और सब टाइटल्स के जरिये भी दर्शक विदेशी सीरिज का मजा लेते हैं। हाल ही में जी5 पर दुरंगा नामक वेबसीरिज आई है जो साउथ कोरियन सीरिज 'फ्लॉवर ऑफ ईविल' का हिंदी रीमेक है। 
 
रीमेक बनाते समय कई बार गड़बड़ हो जाती है क्योंकि जिन दर्शकों के लिए रीमेक बनाया जा रहा है उनकी पसंद, भाषा और देश के अनुरूप बदलाव किए जाते हैं। दुरंगा में जिस तरह से देसी रंग दिया गया है उससे नौ एपिसोड में बनी 'दुरंगा' ऐसी सीरिज बन गई है जो दर्शकों को पूरे समय बांध कर रखती है। रोमांच पहले एपिसोड से शुरू होकर आखिरी तक रहता है। 
 
क्राइम थ्रिलर इस समय सबसे देखा जाता है और दुरंगा की कहानी का आधार भी अपराध है। मुंबई में रहने वाला समित पटेल (गुलशन देवैया) की पत्नी इरा (दृष्टि धामी) पुलिस अफसर है। दोनों की 6 साल की बेटी है। समित घर की जवाबदारी संभालता है। अचानक कुछ हत्याएं होती हैं। हत्यारे ने 17 साल पहले मर चुके सीरियल किलर बाला बाणे के अंदाज में कत्ल किए हैं जिससे पुलिस के सामने कई सवाल उठते हैं। हत्यारे का लिंक समित और इरा से जुड़ा हुआ है। 
 
दुरंगा की सबसे अच्‍छी बात यह है कि यह सीरिज सधी हुई है। कहीं कोई हड़बड़ाहट नजर नहीं आती और न ही इतनी धीमी है कि दर्शकों को ऊबा दे। हर एपिसोड में नए किरदार आते रहते हैं और दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखते हैं। आगे क्या होगा ये जानने के लिए सभी उत्सुक रहते हैं। 
 
निर्देशक प्रदीप सरकार और एजाज खान ने रोमांच की कड़ियां बढ़िया तरीके से जोड़ी है और बेहद सशक्त अभिनेताओं को लिया है जिससे यह सीरिज एकदम ठोस लगती है। पहले सीज़न का अंत कुछ इस अंदाज में किया गया है कि दूसरे सीज़न का इंतजार रहेगा। 
 
दृष्टि धामी लंबे समय बाद नजर आई हैं, लेकिन अभिनय करना नहीं भूली। पुलिस ऑफिसर के रूप में वे नाजुक सी लगती हैं, लेकिन अभिनय के जरिये वे इस बात को छिपा लेती हैं। गुलशन देवैया का रोल मजबूत है और एपिसोड दर एपिसोड उनके किरदार में निखार आता जाता है। उनकी एक्टिंग एकदम नेचुरल है। महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिव्या सेठ शाह, बरखा बिष्ट, राजेश खट्टर, अभिजीत खांडेकर हैं जो अनुभवी और मंझे हुए कलाकार हैं और 'दुरंगा' में अभिनय के जरिये छा जाते हैं। 
 
बढ़िया अभिनय और सस्पेंस 'दुरंगा' की खासियत है और यह ज्यादातर लोगों को पसंद आएगी। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments