Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

लगातार तीन सुपरहिट फिल्म बनाने वाले निर्देशक की फिल्म में रितिक रोशन

Webdunia
अपने प्रशंसकों की शिकायत को रितिक रोशन ने गंभीरता से लिया है कि वे कम फिल्म करते हैं, यही कारण है कि रितिक इन दिनों फिल्म साइन करने के मूड में हैं। 
 
खबर है कि रितिक अब संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में नजर आ सकते हैं। भंसाली की पिछली तीन फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' न केवल चर्चित रही, सराही गई बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट रही और इस समय भंसाली की फिल्मों का इंतजार लोग बेसब्री से करते हैं। 


 
रितिक रोशन और भंसाली ‍'गुजारिश' फिल्म कर चुके हैं। यह फिल्म लोगों को कम पसंद आई थी और फ्लॉप भी रही थी। फिल्म के बारे में सलमान खान ने तो एक शो में कह दिया था कि इसे देखने तो कुत्ता भी सिनेमाघर नहीं जा रहा है। उनके इस कमेंट पर रितिक और भंसाली बुरा मान गए थे। दरअसल सलमान को इस बात का बुरा लगा था कि भंसाली ने उनके बजाय रितिक को इस फिल्म में लिया था। 
 
गुजारिश भले ही पिट गई हो, लेकिन इसका असर भंसाली और रितिक के संबंध पर बिलकुल भी नहीं हुआ। आमतौर पर बॉलीवुड में ऐसा कम ही होता है। 
 
भंसाली अब रितिक के साथ फिल्म शुरू करने के मूड में हैं। यह फिल्म कैसी होगी? क्या कहानी होगी? क्या विषय होगा? यह तो तय नहीं है, लेकिन भंसाली-रितिक के साथ आने की खबर से ही सिने प्रेमियों की धड़कन बढ़ गई है।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments