Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

स्वरा भास्कर ने किया हिजाब का समर्थन तो ट्रोलर्स ने ढूंढ ली 'हॉट तस्वीरें', एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

Webdunia
शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2022 (12:46 IST)
कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद देश भर में फैल चुका है। इस मुद्दे पर हरकोई अपनी राय रख रहा है। कोई शिक्षण संस्थानों में हिजाब का समर्थन कर रहा है तो कोई इसका विरोध कर रहा है। इस मामले में बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

 
स्वरा भास्कर ने हिजाब का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। उन्होंने हिजाब विवाद को महाभारत में हुए द्रोपदी चीर हरण से जोड़ दिया था। लेकिन एक्ट्रेस को ये करना भारी पड़ गया और वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। यूजर्स ने स्वरा भास्कर की शार्ट ड्रेस में हॉट तस्वीरें भी ढूंढ ली। 
 
एक यूजर ने स्वरा भास्कर को ट्रोल करते हुए उनकी एक शॉर्ट ड्रेस में तस्वीर शेयर की। जिसके साथ उन्होंने लिखा, 'दोस्तों ये स्वरा भास्कर हैं, जो कि हिजाब की वकालत कर रही हैं।' हर बार कि तरह स्वरा भास्कर ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। 
 
स्वरा ने इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, हां, ये मैं हूं... बम लग रही हूं, शुक्रिया। मेरी ये तस्वीर शेयर करने और दुनिया को याद दिलाने के लिए शुक्रिया कि मैं भी एक हॉटी हूं। मैं महिलाओं के कपड़े चुनने के अधिकार की वकालत कर रही थी... समझ रही हैं ना, 'चॉइस'- कोई नहीं आप रहने दो...आप करो स्लटशेम किसी और को- उसमें भी फेल।
 
बता दें कि स्वरा भास्कर ने हिजाब के समर्थन में ट्वीट किया था, 'महाभारत में द्रौपदी के जबरन कपड़े उतारे गए थे, और सभा में बैठे जिम्मेदार, शक्तिशाली, कानून बनाने वाले देखते रहे.. ऐसे ही आज याद आया।'
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments