Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

हर्शल गिब्स को नहीं पता कौन हैं आलिया भट्ट? सोशल मीडिया पर हुआ मजेदार वाकया

Webdunia
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। सोशल मीडिया पर उनके करोड़ो फैंस है, लेकिन इसके बावजूद हर कोई आलिया को पहचाने यह जरूरी नहीं। हाल ही में एक क्रिकेटर ने खुलासा किया कि वो आलिया भट्ट को जानते ही नहीं है और उन्होंने कुछ अनोखे अंदाज में उनके मजे ले लिए।


दरअसल, साउथ अ‍फ्रीका के पूर्व क्रिकेटर हर्शल गिब्स के एक ट्वीट को ट्विटर ने लाइक कर दिया। इसके बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए गिब्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक GIF शेयर किया, जिसमें आलिया नजर आ रही थीं।
 
ट्विटर पर आलिया की GIF शेयर करते हुए गिब्स ने लिखा, 'जब टि्वटर आपका ट्वीट पसंद करे तो ऐसी फीलिंग आती है।' इसके बाद जब यूजर्स ने उनसे पूछा कि क्या आप वीडियो वाली लड़की को पहचानते हैं? तो गिब्स ने इससे इंकार कर दिया।
 
गिब्स के इस जवाब से हर कोई हैरान था। बाद में उन्हें बताया गया क ये महिला कोई और नहीं बल्कि आलिया भट्ट हैं। तब गिब्स ने लिखा, मुझे पता नहीं था आप एक एक्ट्रेस हैं आलिया लेकिन ये GIF है।
 
ALSO READ: आशिकी फेम राहुल रॉय थे करीना कपूर के पहले क्रश, इतनी बार देखी थी उनकी डेब्यू फिल्म
 
इसके बाद आलिया ने गिब्स को जवाब देते हुए अपना एक GIF ट्विटर हैंडल पर शेयर किया और उसे गिब्स को टैग भी कर दिया। इसके साथ उन्होंने कुछ लिखा तो नहीं, लेकिन उसमें वे अंपायर की तरह चौके का इशारा करती नजर आईं।
 
इसके बाद गिब्स ने एकबार फिर ट्वीट करते हुए आलिया के मजे ले लिए। गिब्स ने ट्वीट किया, 'मैं छक्कों से डील करता हूं मैडम चौकों से नहीं।'
 
बता दें  गिब्स ने वेस्टइंडीज में 2007 आईसीसी विश्व कप में नीदरलैंड्स के खिलाफ छह गेंद पर छह छक्के जड़े थे। वे वनडे में ऐसा करने वाले पहले बैट्समैन हैं।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments