Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

दूसरी बार मां बनने के बाद इस बीमारी का शिकार हो गई थीं ईशा देओल, अचानक लगती थीं रोने

Webdunia
गुरुवार, 5 मार्च 2020 (14:52 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं और अपनी मदरहूड को एंजॉय कर रही हैं। ईशा दो प्यारी बच्चियों राध्या और मिराया की मॉम हैं। ईशा ने बीते साल 10 जून को अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। ईशा का मानना है कि मां बनना दुनिया की सबसे बड़ी खुशी है लेकिन इस बदलाव को एक्सेप्ट करना आसान नहीं।

 
एक चैट शो के दौरान ईशा देओल ने इस बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे दूसरी बेटी मिराया के पैदा होने के बाद वह एक ऐसी बीमारी की शिकार हो गई थीं, जिसकी वजह से वह भरी सभा में रोने लगती थीं। ईशा पोस्टपार्टम डिप्रेशन की शिकार हो गई थीं। 

ALSO READ: टेलीविजन का नंबर 1 रियलिटी शो बना 'बिग बॉस 13', बनाए ये रिकॉर्ड
 
उन्होंने यह भी बताया कि इस चीज को सबसे पहले उनकी मां हेमा मालिनी ने नोटिस किया। मां बनने के बाद जीवन में आए बदलाव पर ईशा ने बताया कि किसी की बेटी, इंडिपेंडेंट वर्किंग वुमन, किसी की गर्लफ्रेंड होना फिर शादी के बाद किसी की मां बनना आपका पूरा जीवन बदल देता है। उन्होंने यह भी माना कि यह उनके जीवन का बेस्ट फेज है। 
 
ईशा ने कहा कि इसके बाद उनका मां हेमा के लिए प्यार और बढ़ गया क्योंकि अब वह समझ सकती हैं कि एक मां और बच्चे के बीच क्या कनेक्शन होता है। पहली बेटी के पैदा होने के बाद सब कुछ ठीक था लेकिन दूसरी डिलिवरी के बाद वह पोस्टपार्टम डिप्रेशन की शिकार होने लगी थीं। लोगों से भरे कमरे में भी उनका रोने का मन होने लगता था। वहीं वह काफी डल हो गई थीं।

ईशा ने बताया कि उनकी मां ने सबसे पहली उनकी उदासी नोटिस की और ब्लड टेस्ट करवाने की सलाह दी। हेमा समझ गई थीं कि उनके हॉर्मोन्स में उतार-चढ़ाव की वजह से ऐसा हो रहा है। सही इलाज के बाद ईशा 1 महीने में बिल्कुल ठीक हो गई थीं।
 
बता दें कि ईशा देओल की शादी साल 2012 में भरत तख्तानी के साथ हुई है। ईशा देओल ने अपने करियर की शुरूआत साल 2002 में फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' से की थी। फिल्मों के बाद ईशा आजकल किताबें लिखती हैं। एक एक्ट्रेस होने के साथ ही साथ अब एक राइटर और ऑथर हैं। हाल में ईशा की एक किताब 'अम्मा मिया' के नाम लॉन्च हुई थी। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments