Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

टेलीविजन का नंबर 1 रियलिटी शो बना 'बिग बॉस 13', बनाए ये रिकॉर्ड

Webdunia
गुरुवार, 5 मार्च 2020 (14:26 IST)
बिग बॉस 13 पिछले सभी सीजनों में सबसे ज्यादा कामयाब रहा है। ‍बिग बॉस के 13वें सीजन ने टीआरपी में कई रिकॉर्ड बनाए। सलमान कान का यह शो भारतीय टेलीविजन का नंबर 1 रियलिटी शो बन गया है। टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बिग बॉस सीजन 13 की धूम रही।


एंडमोल शाइन इंडिया ने बिग बॉस की सफलता के चार बड़े रिकॉर्ड बनने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। इसके अनुसार बिग बॉस सीजन 13 ने 4 बड़े रिकॉर्ड बनाकर इतिहास कायम किया है। 
 
बिग बॉस 13 को टीवी पर सबसे ज्यादा व्यूअरशिप मिली है। ऑनलाइन टीआरपी और बार्क रेटिंग में शो नंबर वन रहा। एंडमोल के मुताबिक बिग बॉस 13 को टीवी पर 213 मिलियन व्यूअर्स मिले हैं।

ALSO READ: कोरोना वायरस की वजह से No Time To Die की रिलीज टली, अब फैंस को करना होगा 7 महीने का इंतजार
 
बिग बॉस 13 के फिनाले एपिसोड की टीआरपी ने रिकॉर्ड बनाया था। फिनाले एपिसोड को 10.5 मिलियन इंप्रेशंस मिले थे। सीरियल के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ था।

बिग बॉस 13 के फिनाले नाइट के दिन भी नया रिकॉर्ड बना था। बिग बॉस से जुड़े 4 हैशटैग ट्विटर पर ग्लोबली ट्रेंड हुए थे। सोशल मीडिया पर ट्रेंड पर हुए हैशटैग्स में सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज के नाम शामिल थे।
 
सीजन 13 सबसे ज्यादा देखा गया और पसंद किया गया शो है। इसी वजह से सलमान खान का शो हाईएस्ट रेटेड सीजन साबित हुआ है।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments