Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

21 साल बाद भारत ने जीता मिस यूनिवर्स का खिताब, हरनाज संधू के सिर सजा ताज

Webdunia
सोमवार, 13 दिसंबर 2021 (11:05 IST)
चंडीगढ़ की हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत ने 21 साल बाद एक बार फिर यह खिताब जीतने में कामयाबी हासिल की है। इससे पहले साल 2000 में भारतीय सुंदरी लारा दत्ता ने यह खिताब जीता था। लारा से पहले 1994 में सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स बनी थीं।

 
इजरायल के इलियट में आयोजित 70वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में 21 वर्षीय संधू ने यह खिताब अपने नाम किया। संधू को साल 2020 की मिस यूनिवर्स मेक्सिको की एंड्रिया मेज़ ने मिस यूनिवर्स का ताज पहनाया। 
 
इस प्रतियोगिता के प्रीलिमिनरी स्टेज में 75 से ज्यादा खूबसूरत और प्रतिभाशाली महिलाओं ने भाग लिया था लेकिन टॉप 3 में तीन देशों की महिलाओं ने जगह बनाई इसमें से एक भारत की हरनाज संधू भी रहीं। हरनाज संधू ने सभी प्रतिभागियों को पछाड़ कर यह खिताब अपने नाम किया।
 
बता दें कि हरनाज ने 17 साल की उम्र में मिस चंडीगढ़ का खिताब जीता था। ये खिताब उन्होंने साल 2017 में जीता था और यहां से उनके इस सफर की शुरुआत हुई। इस बड़ी उपलब्धि के बाद हरनाज ने साल 2018 में मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया का ताज जीता था। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

कैंसर के ट्रीटमेंट जंग के बीच वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं हिना खान, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments