Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

शादी से पहले अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन संग की सगाई

Webdunia
सोमवार, 13 दिसंबर 2021 (10:50 IST)
शादियों का सीजन शुरू होते ही कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंधने लगे हैं। हाल ही में राजकुमार राव- पत्रलेखा और कैटरीना कैफ- विक्की कौशल जैसे सितारें शादी के बंधन में बंधे हैं। वहीं टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं।

 
अंकिता बीते कुछ दिनों से अपनी शादी के फंक्शन की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर रही हैं। वहीं बीते रविवार को अंकिता ने ग्रैंड तरीके से अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन संग सगाई रचाई हैं। अंकिता और विक्की की सगाई में इंडस्ट्री के कई कलाकार शामिल हुए।
 
अंकिता और विक्की की सगाई की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस फंक्शन में अंकिता ने विक्की के लिए परफॉर्म किया साथ ही दोनों ने एक-दूसरे के लिए कुछ स्पेशल शब्द भी कहे।
 
अंकिता लोखंडे ने सगाई के दौरान ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थीं जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं विक्की ने ग्रे कलर के ब्लेजर के साथ ब्लैक कलर का आउटफिट पहना था। ये कपल साथ में बेहद खूबसूरत लग रहा था।
 
बता दें कि अंकिता और विक्की एक-दूसरे को साल 2018 से डेट कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप के बाद अंकिता की लाइफ में विक्की आए थे। बीते काफी समय से अंकिता और विक्की की शादी की खबरें सुर्खियों में हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments