Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

इस फिल्म की शूटिंग के लिए रोजाना 8 घंटे का सफर तय करते थे कबीर बेदी

WD Entertainment Desk
सोमवार, 16 जनवरी 2023 (11:51 IST)
अपने वक्त के सफल अभिनेता और हैंडसम हंक कबीर बेदी 16 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। 77 साल की में भी कबीर बेटी का जलवा बरकरार हैं। वेब सीरीज हो या फिल्म हो, कबीर बेदी की मौजूदगी अपने आप मे खास हैं और उनके चाहनेवालों की दुआएं भी उनके साथ हैं। 

 
बॉलीवुड और हॉलीवुड की फिल्मों में अपने अदाकारी का लोहा मनवा चुके कबीर बेदी को किसी भी रोल के लिए राजी करना आसान काम नही हैं। लेकिन कबीर ने एक फिल्म की नरेशन फोन पर ही सुनने के बाद तुरंत हामी भर दी, इस फिल्म की शूटिंग के लिए उन्हें घंटो ट्रेवल भी करना पड़ा। 
 
फिल्म 'द जांगीपुर ट्रायल' के डायरेक्टर देबादित्य बंदोपाध्याय और क्रिएटिव प्रोड्यूसर अमित बहल ने जब कबीर बेदी को फोन पर कहानी सुनाई, तब उन्हें फिल्म का प्लाट बेहद पसंद आया और उन्होंने तुरंत हामी भर दी। और शूटिंग के लिए सबसे पहली फ्लाइट लेकर वो सिटी ऑफ जॉय यानि कि कोलकाता पहुंचे जहां से 8 घंटे और अंदर जांगीपुर, मुर्शिदाबाद, मोरेगांव, अज़ीमगंज और बेहरामपुर जैसे कोसो दूर लोकेशन पर पहुंचते थे।
 
2022 सर्वश्रेष्ठ फिल्म, अभिनेता, अभिनेत्री, सेक्सी एक्ट्रेस चुनने के लिए क्लिक करें 
 
कबीर बेदी हर दिन उसी जोश के साथ सेट पर आते थे जैसे पहले दिन। सेट पर बाकी स्टार कास्ट उनका खुले दिल से स्वागत करते थे। कबीर बेदी ने कहा था, मुझे फिल्म की कहानी, उसका प्लाट और स्टार कास्ट बहुत अच्छी लगी। इसमें इतने अच्छे अभिनेता हैं जो अपने उम्दा अभिनय से फिल्म को एक अलग ही मुकाम पर लेकर जाएंगे।
 
77 साल की उम्र में 150 फिल्में कर चुके इंडियन, अमेरिकन और इटालियन फिल्मो में तूफानी पारी खेल चुके एक्टर कबीर बेदी की कड़ी मेहनत फिल्म 'द जांगीपुर ट्रायल' में भी नजर आई। 'द जांगीपुर ट्रायल' की शूटिंग ऐसी जगहों पर हुई है जहां पर आज तक किसी हिन्दी फिल्म की शूटिंग नही की गई थी। पश्चिम बंगाल से भी 8 घंटे दूर इन खूबसूरत जगहों पर प्रकृति अपनी बाहें पसारे हुए हैं। 
 
कबीर बेदी ने हिंदी फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की। इसके अलावा उन्होंने हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। वह यूरोप में भी एक बेहतरीन स्टार बनकर उभरे। कबीर बेदी वॉइस आर्टिस्ट भी हैं। वह अपनी भारी-भरकम आवाज के लिए जाने जाते हैं। 
 
कबीर बेदी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। वह चार शादियां रचा चुके हैं। कबीर बेदी की पहली शादी 1969 में प्रोतिमा बेदी से हुई थी, जो कि एक ओडिशी डांसर थीं। दोनों का 1974 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद एक्टर ने ब्रिटिश मूल की फैशन डिजाइनर सुजैन हम्प्रेज से दूसरी शादी की, लेकिन यह शादी भी ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाई। 
 
कबीर बेदी ने तीसरी शादी 1992 में टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक रिड्स के साथ शादी की। मगर 2005 में तीसरी पत्नी से भी इनका तलाक हो गया। इसके बाद कबीर बेदी ने 2016 में अपने 70वें जन्मदिन के मौके पर परवीन दोसांज के साथ सात फेरे लिए। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में धमाका करने जा रही भूल भुलैया 3, जानिए क्यों है मस्ट वॉच मूवी!

विनीत कुमार सिंह की पॉलिटिकल थ्रिलर मैच फिक्सिंग का ट्रेलर हुआ रिलीज

रॉकस्टार डीएसपी द्वारा कंपोज कंगुवा का दूसरा गाना योलो हुआ रिलीज

Bigg Boss 18 : नंबर 1 रैंकिंग पाने के लिए भिड़ेंगे घरवाले, शहजादा धामी और रजत दलाल की हुई बहस

जिमी शेरगिल और अविनाश तिवारी के साथ सिकंदर का मुकद्दर में नजर आएंगी तमन्ना भाटिया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ