Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अवेंजर्स एंडगेम ने भारत में रच दिया सफलता का इतिहास, पहले वीकेंड में ही 150 करोड़ पार

Webdunia
जहां कुछ हिट फिल्मों का लाइफटाइम बिजनेस 50 करोड़ रुपये रहता है वहीं हॉलीवुड मूवी 'अवेंजर्स एंडगेम' हर दिन 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर हर दिन 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन भारत से कर इतिहास रच दिया है।


फिल्म ने भारत में शुक्रवार 53.10 करोड़ रुपये, शनिवार 51.40 करोड़ रुपये और रविवार को 52.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीन दिन में यह फिल्म 157.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। इस फिल्म को भारत में 2845 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। 
 
इससे पहले रिलीज हुई 'अवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर' ने अपने पहले वीकेंड में भारत से 94.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। एंडगेम ने 66.70 प्रतिशत ज्यादा कलेक्शन किया है।

अवेंजर्स ने अब तक तीनों दिन 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है और अब तक कोई भी हिंदी फिल्म ऐसा नहीं कर पाई। साथ ही यह पहले वीकेंड में ही 150 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई। ऐसा भी कोई हिंदी फिल्म नहीं कर पाई। 
 
फिल्म को लेकर अभी भी क्रेज बना हुआ है और पहले सप्ताह के खत्म होने तक यह फिल्म शानदार कलेक्शन करने में सफल रहेगी। फिल्म जहां-जहां रिलीज हुई है, इसे देखने वाली आंखें मिल रही हैं।

फिल्म के लिए टिकट के दाम काफी बढ़ा दिए गए हैं, लेकिन दर्शकों के उत्साह में इससे कोई कमी नहीं आई है। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

कैंसर के ट्रीटमेंट जंग के बीच वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं हिना खान, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments