Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

दीपिका पादुकोण की नागरिकता पर सवाल उठाने वालों को दीपिका का मुंहतोड़ जवाब

दीपिका पादुकोण की नागरिकता पर सवाल उठाने वालों को दीपिका का  मुंहतोड़ जवाब
बात का बतंगड़ बनाने में कई लोग माहिर हैं। दीपिका पादुकोण का जन्म डेनमार्क में हुआ है। इसको लेकर लोगों दीपिका की भारतीय नागरिकता पर सवाल खड़े कर दिए। 
 
कहा गया कि दीपिका पादुकोण वोट नहीं डाल पाएंगी क्योंकि उनके पास भारतीय नागरिकता ही नहीं है। उनके पास डेनमार्क का पासपोर्ट है। दीपिका से बात किए बिना ही कहानी बना दी गईं। 
 
दीपिका इन दिनों 'छपाक' नामक फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। उनसे जब इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसे बकवास बताया। दीपिका ने कहा कि उनके पास भारत का पासपोर्ट है और वे भारत की नागरिक हैं। 
 
दीपिका का जन्म भले ही डेनमार्क में हुआ हो, लेकिन उन्होंने भारत की नागरिकता हासिल कर ली है। दीपिका के अनुसार यह सब करना बहुत मुश्किल था, लेकिन अंतत: हो ही गया। जल्दी ही दीपिका वोट डालते हुए भी नजर आ सकती हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

ज़ीरो के फ्लॉप होने के बाद शाहरुख खान का दिल एक्टिंग में नहीं लग रहा