Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

फिल्म 83 से सामने आया श्रीकांत के किरदार में साउथ एक्टर जीवा का लुक

Webdunia
रविवार, 12 जनवरी 2020 (18:31 IST)
अभिनेता रणवीर सिंह ने रविवार को अपनी आगामी फिल्म '83' के नए किरदार का पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर पर अभिनेता जीवा हैं, बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 83 इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं।

 
इसके अलावा फिल्म में 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा रहे टीम के अन्य सदस्यों के किरदार निभा रहे एक्टर्स के पोस्टर रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
 
बॉलीवुड2019 के सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए क्लिक करें

बीते दिनों ताहिर राज भसीन के लुक को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। ताहिर इस फिल्म में भारत के लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर के किरदार में नजर आने वाले हैं। अब रणवीर सिंह ने फिल्म का एक और नया पोस्टर शेयर किया है।

इस पोस्टर में फिल्म में कृष्णम्माचारी श्रीकांत का रोल प्ले कर रहे साउथ फिल्म इंडस्ट्री के स्टार जीवा नजर आ रहे हैं। श्रीकांत यानी जीवा को रणवीर की टीम का धड़पडांगो डेविल बताया गया है।

बता दें कि के. श्रीकांत ने वर्ल्ड कप 1983 के फाइनल्स में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। श्रीकांत को प्यार से चीका भी बुलाया जाता था और वे जब भी पिच पर होते थे शो और भी मजेदार हो जाता था। 
 
एक्टर जीवा ने फिल्म 83 की तैयारी के बारे में बात करते हुए बताया था कि इस फिल्म के लिए जिम के बजाए बाहर जाकर ट्रेनिंग कर रहा हूं। मुझे 7 किलो वजन घटाना है, जिससे मैं अपने किरदार में पतला और यंग लगूं।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments